Categories: क्राइम

पंजाब के पूर्व DGP पर बेटे की हत्या का आरोप, बहू से अवैध संबंध का दावा, ऐसे खुली पोल-पट्टी

पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) मोहम्मद मुस्तफा (Mohammad Mustafa) और पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना (Razia Sultana) के बेटे अकील अख्तर (Aqeel Akhtar) की मौत की मामले में बेहद ही सनसनीखेज खुलासा (Sensational Relevation) हुआ है. 16 अक्टूबर को पंचकूला में अकील की संदिग्ध परिस्थितियों (Suspicious Circumstances) में मौत हो गई थी, लेकिन अब मौत के मामले में एक नया मोड़ देखने को मिला है.

Published by DARSHNA DEEP

Punjab Former DGP: पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत के मामले में अब एक सनसनीखेज मोड़ सामने आया है. जहां, 16 अक्टूबर को पंचकूला में अकील की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, लेकिन बाद में परिवार ने दवाइयों के ओवरडोज का मामला बताया था. 

पूर्व डीजीपी और परिवार पर FIR दर्ज:

अब, इस पूरी घटना में एक नया मोड़ सामने आया है, जहां पुलिस ने पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी (पूर्व मंत्री) रजिया सुल्ताना, बेटी और पुत्रवधू के खिलाफ हत्या और आपराधिक षड्यंत्र रचने के आरोप में मामला दर्ज आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. यह एफआईआर पंचकूला के पड़ोसी शमसुद्दीन द्वारा पुलिस कमिश्नर को सौंपी गई थी जिसके बाद शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है. 

पूर्व डीजीपी पर लगा अवैध संबंध का आरोप:

शिकायतकर्ता शमसुद्दीन ने दावा करते हुए कहा कि अकील की पत्नी और पिता मोहम्मद मुस्तफा के बीच अवैध संबंध थे, जिसमें अकील की मां रजिया सुल्ताना भी इसमें पूरी तरह से शामिल थीं. इस शिकायत को आधार बनाकर पंचकूला मनसा देवी पुलिस थाने में मोहम्मद मुस्तफा और परिवार के सदस्यों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 103 (1) और 61 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. 

मौत से पहले मृतक ने बनाया था अपना वीडियो:

35 साल के अकील अख्तर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते थे और उनके एक बेटा और बेटी भी हैं. अकील की मौत के बाद उनका एक वीडियो भी सामने आया था, जो 27 अगस्त को पोस्ट किया गया था. इस वीडियो में अकील ने आरोप लगाया था कि उनके परिवार के लोग उनकी हत्या की साजिश करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने वीडियो में अपने पिता और पत्नी के बीच अवैध संबंधों का भी जिक्र किया था.

लेकिन, बाद में अकील का एक और वीडियो भी सामने आया, जिसमें उन्होंने अपने परिवार को क्लीन चिट देते हुए पूर्व में लगाए गए आरोपों को “निराधार” बताया था. उन्होंने कहा था कि ये आरोप उन्होंने “तबियत खराब होने की स्थिति में” लगाए थे और इस वीडियो में वह अपने परिवार द्वारा देखभाल का जिक्र करते हुए नज़र आए थे. 

पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल की शुरू:

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने वारदात पर जानकारी देते हुए बताया कि 16 अक्तूबर को अकील अख्तर अपने घर में मृत पाए गए थे. प्रारंभिक जांच में फिलहाल, किसी प्रकार के संदिग्ध बात सामने नहीं आई थी. लेकिन, बाद में सोशल मीडिया पर मृतक द्वारा मौत से पहले बनाए गए कुछ पोस्ट और वीडियो सामने आए, जिनमें उन्होंने निजी विवादों और अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताई थी.

17 अक्तूबर को पंजाब के मालेरकोटला निवासी शमशुद्दीन ने इस घटना में संदिग्ध परिस्थितियों की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई थी. सोशल मीडिया पोस्ट को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने मामले में संज्ञान लेकर मृतक के घरवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. डीसीपी ने घटना पर जानकारी देते हुए बताया कि निष्पक्ष जांच के लिए एक एसीपी रैंक अधिकारी की निगरानी में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है. फिलहाल, एसआईटी इस मामले की गंभीरता से जांच करने में जुटी हुई है. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026