Categories: क्राइम

‘स्पेशल 26’ स्टाइल में डकैती, जानें टैक्स ऑफिसर बनकर बदमाशों ने कैसे दिया 7 करोड़ रुपये की लूट को अंजाम

बेंगलुरु से बेहद ही हैरान और सनसनीखेज मामला (Sensational Incident) सामने आया है. जहां, बदमाशों फिल्म 'स्पेशल 26' (Special 26) के स्टाइल में डकैती की वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने टैक्स ऑफिसर (Tax Officer) बनकर दिनदहाड़े लूटी की वारदात को अंजाम दिया है.

Published by DARSHNA DEEP

Bengaluru Crime News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु बेहद ही चौंकाने वाली और सनसनीखेज घटना सामने आई है. जहां, दिनदहाड़े बदमाशों ने एक दम फिल्मी अंदाज में डकैती की वारदात को अंजाम दिया है. इस पूरी हैरान करने वाली घटना के बाद प्रदेशभर में सुरक्षा व्यवस्था पर अब कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. इसके साथ ही शहर के बीच सड़क पर दिनदहाड़े, टैक्स ऑफिसर बनकर आए बदमाशों ने एटीएम का कैश लेकर जा रही वैन से करीब 7 करोड़ रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया है. 

फिल्मी अंदाज़ में दिया वारदात को अंजाम

दरअसल, यह पूरी घटना एक दम साल  2013 की सबसे हिट फिल्म ‘स्पेशल 26’ की याद दिलाती है, जहां बदमाश सरकारी अधिकारी बनकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं. इस घटना में भी बदमाशों ने फिल्म ‘स्पेशल 26’ से प्रेरणा लेने के बाद डकैती की घटना को अंजाम दिया है. सीएमएस कंपनी की कैश वैन, जो HDFC बैंक की जेपी नगर ब्रांच से कैश लेकर निकली थी.

आखिर बदमाशों ने कैसे रोकी वैन?

वैन के कुछ ही दूर पहुंचने पर, ग्रे रंग की एक इनोवा कार ने वैन को ओवरटेक कर पूरी तरह से रोक दिया. जानकरी के मुताबिक, इस इनोवा गाड़ी के पीछे की तरफ ‘Govt. of India’ लिखा हुआ था. तो वहीं, दूसरी तरफ इनोवा से उतरे बदमाशों ने खुद को ‘सेंट्रल टैक्स डिपार्टमेंट का अधिकारी’ बताते हुए कैश वैन के स्टाफ से डॉक्युमेंट वेरिफाई करने की बात कहकर अपनी बातों में पूरी तरह से उलझा दिया. जब तक वैन का स्टाफ कुछ समझ पाता, बदमाशों ने कर्मचारियों को कैश के साथ जबरन अपनी इनोवा में बिठा लिया

भागने का तरीका और पुलिस की कार्रवाई

बदमाश इनोवा कार को डेयर सर्किल की तरफ तेजी भगाकर ले हगए. कुछ ही दूर जाने के बाद उन्होंने पुल के ऊपर सीएमएस स्टाफ को बीच रास्ते में उतार दिया और नोटों से भरे बक्से लेकर मौके से फरार हो गए. जैसी ही इस घटना के बारे में पुलिस को सूचना मिली, पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. 

तो वहीं, साउथ डिवीजन पुलिस ने बिना किसी देर के कैश वैन लुटेरों की तलाश के लिए कई स्पेशल टीमें बनाई और बड़े पैमाने पर बदमाशों को पकड़ने का ऑपरेशन शुरू कर दिया. हांलाकि, पुलिस की शुरुआती जांच से यह आशंका जताई जा रही है कि यह किसी छोटे-मोटे अपराधी का काम नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा पेशेवर गैंग शामिल भी हो सकता है. फिलहाल, पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026