Categories: क्राइम

AMU परिसर में बड़ा कांड! सिर में गोली मारकर शिक्षक की हत्या, पूर्व विधायक के दामाद था मृतक

Aligarh Crime News: 24 दिसंबर की देर शाम अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) परिसर में एक दुखद घटना हुई. एएमयू के एबीके बॉयज स्कूल में कंप्यूटर शिक्षक रॉव दानिश अली (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना उस समय हुई जब वो रोज की तरह लाइब्रेरी कैंटीन परिसर में टहल रहे थे.

Published by Heena Khan

AMU News: 24 दिसंबर की देर शाम अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) परिसर में एक दुखद घटना हुई. एएमयू के एबीके बॉयज स्कूल में कंप्यूटर शिक्षक रॉव दानिश अली (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना उस समय हुई जब वो रोज की तरह लाइब्रेरी कैंटीन परिसर में टहल रहे थे. उनके साथ दो साथी भी मौजूद थे. इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो नकाबपोश युवक वहां पहुंचे और पीछे से दानिश अली पर गोली चला दी. गोली लगते ही वो गिर पड़े. आसपास मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत शोर मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही एएमयू के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए और घायल दानिश अली को जल्द ही मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

जानिए पूरा मामला

दानिश अली मूल रूप से डिबाई क्षेत्र के रहने वाले थे. उनका परिवार कई दशकों से एएमयू के पास अमीर निशा मक्खन वाली कोठी के आसपास रह रहा था. उनके पिता एएमयू में कर्मचारी रह चुके थे और उनकी मां शिक्षिका थीं. दानिश अली ने भी एएमयू से ही पढ़ाई की थी और बाद में उन्हें एबीके बॉयज स्कूल में कंप्यूटर शिक्षक की नौकरी मिली. उनके परिवार का शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्र में सम्मान रहा है. उनके भाई भी एएमयू के इंजीनियरिंग विभाग में शिक्षक हैं. इसके अलावा उनके ससुर फिजा उल्लाह चौधरी मुरादाबाद की कांठ विधानसभा से विधायक रह चुके थे, जिससे उनका परिवार राजनीतिक रूप से भी जाना-पहचाना था.

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव! आज के ताज़ा रेट चेक करें

पुलिस जांच और स्थिति

घटना की जानकारी मिलते ही एएमयू प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए. सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार यह घटना रात करीब 8:45 बजे की है. बताया गया कि हमलावरों ने कुल तीन फायर किए और इसके बाद मौके से फरार हो गए. देर रात तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका था. पुलिस ने घटनास्थल पर टीम लगाकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. पूरे एएमयू परिसर में इस घटना से शोक और डर का माहौल है. छात्र, शिक्षक और कर्मचारी सभी इस घटना से स्तब्ध हैं और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

Aaj Ka Rashifal 25 December 2025: 25 दिसंबर, क्रिसमस का दिन कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए? पढ़ें मेष से मीन राशि का राशिफल

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

ROCO फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! BCCI ने जारी किया टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लें डेट

India Cricket Schedule 2026-27: किक्रेट लवर्स के लिए एक अच्छी खबर है कि BCCI ने…

March 26, 2026

Medicine Price Hike: आम आदमी की जेब पर पड़ा भार, बढ़ गए इन 1000 दवाओं के दाम, जानें वजह

Medicine Price Hike: सरकार ने 1 अप्रैल से जरूरी दवाओं की कीमतों में 0.6% बढ़ोतरी…

March 26, 2026

कभी पेट भरना था मुश्किल, अब IPL में चमकने को तैयार है ट्रक ड्राइवर का बेटा! पिता की कहानी सुन रो पड़ेंगे आप

IPL 2026: भारतीय क्रिकेट के सितारों का एक अलग ही स्ट्रगल होता है, वो बड़े…

March 26, 2026

PSL 2026: ऐसा क्या हुआ जो डेविड वॉर्नर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही लगा दी पाकिस्तान खिलाड़ियों की क्लास, जानें पूरा मामला

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कराची किंग्स के कप्तान डेविड वॉर्नर…

March 26, 2026