Yadav Dominate Seat: बिहार की यादव बहुल सीटों पर कौन जीता और किसे मिली हार? यहां जानें

Yadav dominate seat Vidhan Sabha Chunav Result 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के लिए  जातीय समीकरण काम करता है. यह कोई अपवाद नहीं है.

Published by JP Yadav
Yadav dominate seat Vidhan Sabha Chunav Result 2025: बिहार में कई सीटें यादव बहुल हैं. यहां पर जीत-हार का गणित यादवों की वोटिंग पर निर्भर करता है. बिहार में यादव परंपरागत रूप से राष्ट्रीय जनता दल के वोटर माने जाते हैं. विधानसभा चुनाव हो या फिर लोकसभा चुनाव या फिर अन्य चुनाव बिहार में यादव ज्यादातर सीटों पर एकमुश्त होकर राष्ट्रीय जनता दल के पक्ष में वोटिंग करता है. हालांकि यह भ्रम टूटता भी रहा है. RJD भी इस बात जानती है, इसी वजह से वह यादव उम्मीदवारों को टिकट भी देती है. जानें बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में यादव बहुल सीटों पर किस पार्टी की क्या स्थिति रही.

जानें यादव बहुल सीटों का कैसा रहा हाल?

राघोपुर सीट पर तेजस्वी जीते

पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और महागठबंधन की ओर से वर्तमान में सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने परंपरागत सीट राघोपुर से जीत हासिल की. इस तरह उन्होंने जीत की हैट्रिक लगाई.    

छपरा सीट पर खेसारी लाल यादव (शत्रुघ्न प्रसाद यादव) हारे
भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव (शत्रुघ्न प्रसाद यादव) के छपरा सीट से चुनाव लड़ने के चलते यह सर्वाधिक चर्चा रही. यहां खेसारी लाल यादव अपनी प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी की छोटी कुमारी से हार गए.
महुआ सीट पर तेज प्रताप यादव हारे, जानें कौन जीता
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव महुआ सीट पर चुनाव हार गए. इस सीट पर लोकजनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी संजय सिंह कुमार जीते.
मधेपुरा में RJD की जीत
बिहार की मधेपुरा विधानसभा सीट को यादवों का गढ़ माना जाता रहा है. राष्ट्रीय जनता दल से चंद्रशेखर यादव मैदान थे, जबकि JDU की ओर से कविता कुमारी शाह. चंद्रशेखर यादव लगातार तीन बार (2015, 2020 और 2021 उपचुनाव) जीतकर अपनी पकड़ मजबूत कर चुके थे. इस बार भी वह जीते.
दानापुर सीट पर राम कृपाल यादव जीते
दानापुर सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता राम कृपाल यादव जीते.
हसनपुर सीट पर जेडीयू के राजकुमार राय जीते

हसनपुर विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार माला पुष्पम पिछड़ गईं और जनता दल यू के उम्मीदवार राजकुमार राय ने जीत हासिल की.

गोपालगंज सीट पर NDA जीती

गोपालगंज सीट पर भारतीय जनता पार्टी के सुभाष सिंह जीते.

ब्रह्मपुर सीट पर RJD का कब्जा

ब्रह्मपुर विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार शंभुनाथ यादव ने लोकजनशक्ति पार्टी (आर) के उम्मीदवार हुलस पांडेय को हराया.

छतरपुर सीट पर कौन जीता

छतरपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी डॉ. विपिन कुमार सिंह को हराया. 

चिरैया पर भारी BJP के प्रत्याशी

चिरैया विधानसभा सीट पर BJP प्रत्याशी लाल बाबू प्रसाद गुप्ता जीते. 

दरभंगा सीट पर भी BJP का कब्जा

दरभंगा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजय सरोगी जीते. 

डुमरांव सीट पर भाकपा माले आगे

डुमरांव विधानसभा सीट पर कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माले) के प्रत्याशी डॉ. अजीत कुमार सिंह ने जनता दल यू के उम्मीदवार राहुल कुमार सिंह पर बढ़त बनाई है. 

फतुहा में NDA को बढ़त

फतुहा विधानसभा सीट पर लोकजनशक्ति पार्टी (आर) की उम्मीदवार रूपा कुमारी प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार डॉ. रामानंद यादव से आगे चल रही हैं.

फारबिसगंज में BJP आगे 

विधानसभा सीट फारबिसगंज में मतों की गणना जारी है. इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विद्यासागर केशरी आगे हैं, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीद मनोज विश्वास पीछे चल रहे हैं. 

गायघाट पर भी JDU आगे

गायघाट सीट पर जनता दल युनाइटेड के उम्मीदवार कोमल सिंह आगे चल रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी निरंजन रॉय पिछड़ गए हैं. 

गोविंदपुर में चिराग की पार्टी को बढ़त

गोविंदपुर विधानसभा सीट पर लोकजनशक्ति पार्टी (आर) की बिनीता मेहता ने निर्णायक बढ़त बनाई है. वह अपने निर्दलीय प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद कामरान से काफी आगे चल रही हैं, जबकि राष्ट्रीय जनता दल की पूर्णिमा यादव काफी पीछे हैं. 

हिसुआ से BJP के अनिल आगे

हिसुआ विधानसभा सीट पर  भारतीय जनता पार्टी के अनिल सिंह आगे चल रहे हैं, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतू कुमारी पीछे चल रही है.

जगदीशपुर में JDU पिछड़ी

विधानसभा सीट जगदीशपुर पर मतगणना जारी है. यहां पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी किशोर कुनाल आगे चल रही है, जबकि जनता दल यू के श्रीभगवान सिंह कुशवाहा पीछे हैं. 
 
जाले में BJP निकली आगे

जाले विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के जिबेश कुमार जीते

जहानाबाद में RJD जीती

जहानाबाद विधानसभा सीट राष्ट्रीय राष्ट्रीय जनता दल के राहुल कुमार ने जीती.

झाझा सीट पर JDU जीती

झाझा सीट पर राष्ट्रीय जनता तल के प्रत्याशी जय प्रकाश नारायण यादव को JDU के दामोदर रावत ने हराया.  

झंझारपुर में महागठबंधन को झटका

झंझारपुर सीट पर नितीश मिश्रा (भारतीय जनता पार्टी) ने अपने प्रतिद्वंद्वी भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ने राम नारायण यादव को हराया. 

कस्बा में LJP (R) आगे

कस्बा विधानसभा सीट पर लोकजनशक्ति पार्टी (आर) के उम्मीदवार नितेश कुमार सिंह जीते.

केवटी पर BJP जीती

केवटी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के मुरारी मोहन झा जीते. 

खगड़िया में JDU जीती

खगड़िया सीट पर जनता दल यू के प्रत्याशी बबलू कुमार जीते.

निर्मली सीट पर कौन जीता
 
निर्मली सीट पर जनता दल यूनाइटेड के अनिरुद्ध प्रसाद यादव जीते. 

पालीगंज में NDA पिछड़ा

पालीगंज विधानसभा सीट पर भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी भाकपा माले प्रत्याशी संदीप सौरभ ने जीत हासिल की. 

परसा पर RJD को मिली बढ़त

परसा विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल की करिश्मा ने जीत हासिल की. 

फुलपरास में JDU को मिली जीत

फुलपरास विधानसभा सीट पर वोटों JD(U) प्रत्याशी शीला कुमारी ने जीत हासिल की. 

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026