Voter Adhikar Yatra: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा को दी खुली चुनौती

Voter Adhikar Yatra: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा को दी खुली चुनौती , राहुल गांधी के आदेश का इंतजार, झारखंड में भाजपा का सत्यानाश कर देंगे, नामोनिशान तक खत्म कर देंगे

Published by Swarnim Suprakash

रांची, झारखण्ड से मनीष मेहता की रिपोर्ट 
Voter Adhikar Yatra: पटना में 1 सितंबर को होने वाले वोट अधिकार यात्रा के समापन से पहले झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. इरफान अंसारी का बयान सियासी हलचल मचा रहा है। उन्होंने भाजपा को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के आदेश का इंतजार कर रहे हैं पटना में कांग्रेस कार्यालय पर बीजेपी के गुंडो का हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आदेश मिलते ही भाजपा के खिलाफ निर्णायक लड़ाई छेड़ी जाएगी।

राहुल गांधी के आदेश का इंतजार

अंसारी ने कहा, “हम सब राहुल जी के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही वह आदेश देंगे, झारखंड में भाजपा का सत्यानाश कर देंगे, नामोनिशान तक खत्म कर देंगे। लड़ाई मुद्दों पर होनी चाहिए, लेकिन भाजपा कांग्रेस कार्यालय में घुसकर हमला करती है। अगर मुकाबला करना है तो खुले मैदान में मुद्दों पर करें।”

PM Modi in China: पीएम मोदी-जिनपिंग की बैठक पर ओवैसी ने कसा तंज, बोले-‘फोटो खिंचवाने का मौका…’

उन्होंने हाल ही में बिहार में कांग्रेस कार्यालय पर हुए हमले की भी कड़ी निंदा की। अंसारी ने कहा कि कांग्रेस का कार्यालय उनके लिए मंदिर समान है और उस पर हमला लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है। उन्होंने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता हर साजिश का जवाब देने की ताकत रखते हैं।

Related Post

बदल देंगे भाजपा का नक्शा – इरफ़ान अंसारी

आक्रामक तेवर में उन्होंने आगे कहा, “हम लोग इस समय चैन से बैठे हैं क्योंकि राहुल गांधी का आदेश नहीं है। लेकिन अगर आदेश मिल गया तो बिहार का बदला झारखंड और उत्तर प्रदेश से लिया जाएगा। इतनी कुब्त और ताकत हममें है कि भाजपा का नक्शा बदल देंगे।”
इरफान अंसारी के इस बयान का झारखंड की राजनीति पर गहरा असर देखा जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बयान से उत्साह तो बढ़ा है लेकिन ये तय है की इस बयान के बाद भाजपा के तरफ़ से भी नेताओं के तीखे बयान जरूर देखने को मिलेंगे।  

अन्य नेताओं ने भी किए दावे

इधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और अन्य नेताओं ने भी दावा किया कि वोट अधिकार यात्रा पूरी तरह सफल रही है और जनता का रुझान इस बार इंडिया गठबंधन की ओर है।
अब 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में इस यात्रा का भव्य समापन होगा, जिसमें राहुल गांधी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी भी माहौल को और गर्माने वाली है।

Om Bidla in Puri: संसद भवन में दिखेगी ओडिशा की झलक, जगन्नाथ रथ यात्रा के पवित्र पहिए होंगे स्थापित

Swarnim Suprakash

Recent Posts

Oura Ring 4: दुनिया में सबसे कम नींद लेते हैं भारत के लोग? Oura Ring 4 लॉन्च होते ही हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Oura Ring 4: आप जानते हैं कि पिछले एक-दो सालों में स्मार्ट रिंग्स का बाज़ार…

March 18, 2026