‘सुदर्शन चक्र चलेगा’, बहन रोहिणी आचार्य के समर्थन में खुल कर आए Tej Pratap Yadav, किसे दे डाली खुली चेतावनी!

Bihar assembly elections 2025: रोहिणी आचार्य के सोशल मीडिया पोस्ट और मीडिया रिपोर्ट्स के बीच, तेज प्रताप ने कहा, "जो कोई भी मेरी बहन का अपमान करेगा, उस पर कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलेगा."

Published by Ashish Rai

Tej Pratap Yadav: लालू की बेटी रोहिणी आचार्य, जो लगातार बगावती तेवर दिखा रही हैं, को उनके बड़े भाई तेज प्रताप का समर्थन मिला है. रोहिणी आचार्य के सोशल मीडिया पोस्ट और मीडिया रिपोर्ट्स के बीच, तेज प्रताप ने कहा, “जो कोई भी मेरी बहन का अपमान करेगा, उस पर कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलेगा.” रोहिणी आचार्य के सोशल मीडिया पोस्ट के समर्थन में तेज प्रताप यादव ने शनिवार को बयान दिया. तेज प्रताप ने कहा कि हमारी बहन पूजनीय हैं, उन्होंने जो भी बातें रखी हैं, उससे हम सहमत हैं. उन्होंने ट्वीट किया अपनी बातों को रखने का काम किया, कहीं ना कहीं पूरी तरीके से सच्चाई है, तभी उन्होंने इस बात को रखा है.

बिहार विधानसभा की एक ऐसी सीट, जहां नहीं जीत पाया कोई दूसरी दफ़ा चुनाव

मेरी बहन जो कह रही हैं, वह बिल्कुल सही है: तेज प्रताप

तेज प्रताप ने आगे कहा,  हमारी बहन जो कह रही हैं, वह सौ फीसदी सही है. सच तो यह है कि एक महिला होने के नाते, एक बहन होने के नाते, हमारी बहन ने सराहनीय काम किया है. उन्होंने जो किया है, वह शायद ही कोई बेटी कर पाती.” 

तेज प्रताप खुद को कृष्ण और तेजस्वी  कोअर्जुन बताते रहे हैं

इसके आगे लालू यादव के बड़े लाल यानी तेज प्रताप ने चेतावनी देते हुए कहा- “जो कोई भी हमारी बहन का अपमान करने का काम करेगा, उस पर कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलेगा.” मालूम हो कि तेज प्रताप पहले खुद को कृष्ण और तेजस्वी को अर्जुन बताते आए रहे हैं. हालाँकि, पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद, तेज प्रताप और तेजस्वी के रिश्ते पहले जैसे नहीं रहे.

Related Post

गठबंधन बनाने के सवाल पर तेज प्रताप ने कहा, “बिहार गठबंधन बन चुका है. हमारी टीम से जुड़े लोग लड़ाई लड़ने में लगे हैं.” प्रशांत किशोर के बयान पर तेज प्रताप ने कहा, “वह किसे बेनकाब कर रहे हैं? हर नेता बेनकाब करता है.”

पप्पू यादव ने कहा, “लालू की सहमति के बिना रोहिणी ऐसा नहीं कर सकतीं”

दूसरी ओर, रोहिणी आचार्य मामले को लेकर पप्पू यादव का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, “लालू यादव की सहमति के बिना रोहिणी ऐसा नहीं कर सकतीं, चाहे वह मौन सहमति ही क्यों न हो.” पूर्णिया के सांसद ने आगे कहा कि जो कुछ भी हो रहा है वह समाज के लिए अच्छा नहीं है.

BSSC CGL-4 Vacancy: बिहार में 1481 पदों के लिए जल्द बंद होगी आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तारीख से पहले करें अप्लाई

Ashish Rai

Recent Posts

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026