बुरी तरह हारी RJD के नेता तेजस्वी यादव ने जीती राघोपुर सीट, यहां कितनी बार लड़खड़ाए पूर्व डिप्टी सीएम

Raghopur Election Result 2025: 29 राउंड की मतगणना के बाद तेजस्वी यादव को कुल 116,467 वोट मिले, जबकि सतीश कुमार को 102,587 वोट मिले.

Published by Shubahm Srivastava

Bihar Election Result : बिहार चुनाव की सबसे चर्चित सीटों में से एक राघोपुर में राजद नेता और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव जीत के करीब हैं. उन्हें भाजपा उम्मीदवार सतीश कुमार यादव से चुनौती मिल रही है. तेजस्वी ने 2020 के चुनाव में सतीश कुमार यादव को हराया था, लेकिन सतीश ने 2010 में इसी सीट पर राबड़ी देवी को 13,006 वोटों से हराया था. 

सतीश कुमार ने आखिरी समय तक दी टक्कर

उस जीत के बाद, वह क्षेत्र में एक मजबूत नेता के रूप में उभरे. हालांकि उन्होंने उस समय जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन इस बार उन्हें एनडीए की ओर से भाजपा ने उम्मीदवार बनाया था. 29 राउंड की मतगणना के बाद तेजस्वी यादव को कुल 116,467 वोट मिले, जबकि सतीश कुमार को 102,587 वोट मिले. 

इससे तेजस्वी को 13,880 वोटों की बढ़त मिल गई है. वहीं 24वें राउंड की मतगणना तक के तेजस्वी यादव 97,345 वोटों से आगे चल रहे थे. भाजपा उम्मीदवार सतीश कुमार 87,069 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर. 

25वें राउंड के बाद तेजस्वी को कुल 1,03,387 वोट मिले, जिससे उनकी बढ़त 13,903 वोटों की हो गई.
23वें राउंड के बाद तेजस्वी की बढ़त 11,481 वोटों की हो गई.
22वें राउंड के बाद तेजस्वी को 87,656 वोट मिले, जिससे उनकी बढ़त 8,523 वोटों की हो गई.

Related Post

Bihar Election Result 2025: बिहार में एक बार फिर NDA की सरकार, जानें कौन से थे वो फैक्टर्स जिनके दम पर डूबी महागठबंधन की नाव?

बिहार को नहीं पसंद आए तेजस्वी के वादे

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग तय हो चुके हैं. अब तक के रुझानों के मुताबिक एनडीए को 200 सीटों पर बढ़त मिलती नजर आ रही है. वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन को मात्र 37 सीटों पर बढ़त फिलहाल दिख रही है. नतीजों से बिल्कुल साफ़ है कि बिहार में एनडीए प्रचंड जीत की तरफ बढ़ रहा है. तो महागठबंधन शर्मनाक हार की तरफ बढ़ रहा है. इस बार का बिहार चुनाव कई मायनों में अलग रहा, वोटिंग के मामले में भी पिछले कई सारे रिकॉर्ड टूट गए. महिलाओं ने भी पुरषों से आगे बढ़कर मतदान किया.

महागठबंधन ने इस करारी हार के पीछे चुनाव आयोग कोकसूरवार ठहराया है. वहीं बता दें कि आज वोट की गिनती शुरू होने से पहले तेजस्वी यादव 10 सर्कुलर रोड आवास से निकलते वक्त कहा कि, बदलाव होगा, बिहार में नौकरी वाली युवाओं की सरकार आएगी. उनके साथ उनस वक्त साथ में बहन मीसा भारती भी थी.

Bihar Election Results 2025: लालू प्रसाद यादव को मिली करारी हार, जमानत हुई जब्त!

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026