उपेंद्र कुशवाहा से झुककर क्यों मिले थे पवन सिंह? ट्रोल्स पर पावर स्टार ने किया पलटवार

Pawan Singh News: लोगों ने सोशल मीडिया पर पवन सिंह को ट्रोल करते हुए कहा था कि उन्हें उपेंद्र कुशवाहा और एनडीए के सामने नहीं झुकना था. अब इस पर पवन सिंह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रतिक्रिया दी है.

Published by Hasnain Alam

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने बीजेपी ज्वाइन करने के बाद से ही चर्चा में बने हुए हैं. बीजेपी में शामिल होने के दौरान उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा और उपेंद्र कुशवाहा से उनकी मुलाकात हुई थी. इस मुलाकात में पवन सिंह, उपेंद्र कुशवाहा से झुककर मिले थे, जो कई लोगों को अच्छा नहीं लगा था और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था. 

लोगों ने सोशल मीडिया पर पवन सिंह को ट्रोल करते हुए कहा था कि उन्हें उपेंद्र कुशवाहा और एनडीए के सामने नहीं झुकना था. अब इस पर पवन सिंह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रतिक्रिया दी है. पोस्ट में उन्होंने लिखा है- ‘मेरे लिए इंसानियत मायने रखता है. अगर मेरे से बड़ा कोई मेरे सामने खड़ा है और मैंने उनको प्रणाम कर लिया तो क्या उसको झुकना बोलते हैं? अगर ऐसा है तो ठीक है ये मेरा संस्कार है. जय माता दी.’

लोकसभा चुनाव में निर्दलीय लड़े थे पवन सिंह

इस तरह पवन सिंह ने पोस्ट के जरिए उपेंद्र कुशवाहा से झुककर मिलने पर ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है. गौरतलब है कि एक्टर ने लोकसभा चुनाव 2024 के समय भी बीजेपी का हाथ थामकर चुनाव लड़ने का प्लान किया था, लेकिन मनचाही सीट न मिलने की वजह से निर्दलीय लड़ने का फैसला लिया. काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ना पवन सिंह को ही भारी पड़ गया और एक्टर को इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा था.

Related Post

इससे पहले पवन सिंह ने बीजेपी ज्वाइन करने के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका अपडेट दिया था. सिंगर ने अमित शाह, जेपी नड्डा और उपेंद्र कुशवाहा के साथ फोटो शेयर किया. इस पोस्ट के कैप्शन में पवन सिंह ने लिखा- ‘जातिवादी राजनीति के पोषकों के दिल पर आज ये फोटो देख के सांप लोट रहा होगा. लेकिन, जिनके दिल में विकसित बिहार का सपना बसता है, वो कब तक एक दूसरे से दूर रह सकते हैं.’

‘पीएम मोदी-नीतीश कुमार के सपनों का बिहार बनाने में पवन पूरा पावर लगाएगा’

पवन सिंह ने आगे लिखा था- ‘आज हमारे गृह मंत्री अमित शाह और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उपेंद्र कुशवाहा जी से मुलाकात हुई और उन्होंने दिल से आशीर्वाद दिया. पीएम नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के सपनों का बिहार बनाने में आपका बेटा पवन पूरा पावर लगाएगा. फिलहाल उनके फैंस पवन सिंह के बीजेपी ज्वाइन करने से बहुत खुश हैं.

हाल ही में एक्टर का गाना ‘चुनरिया लहरे माई के’ रिलीज हुआ है. एक्टर की फिल्म ‘मोहरा’ का भी फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है. बता दें कि पवन सिंह को रियलिटी शो राइज एंड फॉल में देखा गया था, जिसके कुछ दिनों बाद ही एक्टर के बीजेपी में शामिल होने की खबरें आने लगीं.

Hasnain Alam
Published by Hasnain Alam

Recent Posts

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026