Lalu Yadav को बेटों पर नहीं रहा भरोसा? 77 की उम्र में किया ऐसा काम, Bihar Chunav में अब मचेगा घमासान

Bihar Chunav 2025: यही वजह है कि लालू यादव ख़ुद मैदान में उतरेंगे और कार्यकर्ताओं को सीधा निर्देश देंगे।

Published by Ashish Rai

Bihar Chunav 2025: बिहार की राजनीति में चुनावी बयार तेज हो गई है। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक हलचल चरम पर है। हर पार्टी अपने-अपने तरीके से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में जुटी है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी पूरे एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। उनकी उम्र 77 साल है, लेकिन उनका जोश ऐसा है मानो 27 साल के हों। शनिवार सुबह लालू यादव का काफिला पटना से आरा के लिए रवाना हुआ। खास बात यह रही कि वह अपनी वैनिटी वैन से निकले, मानो यह संदेश दे रहे हों कि “लालू यादव अब चुनावी मैदान में लौट आए हैं।” उनका यह दौरा महज एक यात्रा नहीं, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति की औपचारिक शुरुआत माना जा रहा है।

नसीम बना सोनू! कैब ड्राइवर बन Noida में महिला के साथ किया ऐसा कांड, जान फटी रह जाएंगी आंखें

आरा पहुंचकर लालू यादव पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। लंबे समय बाद वह जमीनी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि लालू यादव का यह कदम कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेगा। संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनने के साथ-साथ वह चुनावी मंत्र भी देंगे। इस दौरान लालू यादव पूर्व विधायक अरुण यादव से भी मिलेंगे। अरुण यादव इस क्षेत्र में राजद का एक बड़ा चेहरा माने जाते हैं। उनसे हुई बातचीत को राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है। साफ़ है कि लालू यादव अब ज़मीनी नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ने की रणनीति बना रहे हैं।

लालू जोश से भरे हैं, राजद तैयार

राजनीतिक पंडितों का कहना है कि लालू यादव का सक्रिय होना राजद के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है। पिछले कुछ सालों से वे बीमारी और क़ानूनी पेचीदगियों के चलते राजनीति से दूर रहे थे। लेकिन अब चुनाव से पहले उनका यह दौरा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी होगा। संदेश साफ़ है कि लालू यादव अब पहले की तरह चुनावी मोर्चे पर सक्रिय हैं। राजद की योजना इस बार चुनाव प्रचार को पिछली बार से ज़्यादा दमदार बनाने की है। जनता से सीधे जुड़ने, घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों को सामने रखने पर ज़ोर दिया जाएगा। यही वजह है कि लालू यादव ख़ुद मैदान में उतरेंगे और कार्यकर्ताओं को सीधा निर्देश देंगे।

महागठबंधन भी मैदान में

इस बीच, महागठबंधन भी पीछे नहीं है। 17 अगस्त से ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू होने जा रही है। यह यात्रा 23 जिलों से होकर 1 सितंबर को पटना में समाप्त होगी। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के बड़े चेहरे शामिल होंगे। इसका मकसद चुनाव से पहले जनता से सीधा संवाद और माहौल बनाना है।

UP Crime News: घोर कलियुग! कमरे में अकेली थी भांजी, डोल गया ठरकी बुड्ढे मामा का ईमान, फिर किया ऐसा घिनौना कांड, सुन कांप उठेंगी…

Ashish Rai
Published by Ashish Rai

Recent Posts

Dhurandhar 2 Trailer Release: धमाकेदार एंट्री के साथ आया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, फैंस बोले–ब्लॉकबस्टर पक्की!

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसने आते ही…

March 7, 2026

क्या आप जानते हैं कि बिना मशीनों के हमारे पुर्वजों का इलाज कैसे होता था?

जैसे आज के समय में बीमारीयों का पता बड़ी-बड़ी मशीनों से लगता है, वैसे ही…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: किन-किन रंगों से मनाएं रंग पंचमी का त्योहार, होगा धन लाभ; नोट करें सभी 12 राशि के जातक

Rang Panchami 2026: पूरे देश में लोग रंग पंचमी त्योहार को बहुत जोश और उत्साह…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026