Bihar Chunav 2025: ‘MY’ नहीं, अब ‘MM’! Lalu Yadav का नया फॉर्मूला, 2025 में पास होगा या फेल?

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में चुनावी बिगुल बज चुका है. राजनीतिक दल अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप दे रहे हैं. जबकि राजनीतिक विश्लेषक चुनावी समीकरणों को समझने में जुटे हैं. इस बीच एक बार फिर 'MY' यानी मुस्लिम-यादव फॉर्मूला चर्चा का केंद्र बिंदु बन गया है.

Published by Mohammad Nematullah

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का एलान हो गया है. सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है. ऐसे में आज हम देश की राजनीति के पुराने खिलाड़ी लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद की बात करेंगे और उनके उन समीकरण की बात करेंगे, जिससे आज भी भाजपा और जदयू को डर लगता हैं. जी हां, आज हम उस MY समीकरण की बात करेंगे जिसकी वजह से राजद को वर्षों से सफलता मिलती आई है. लेकिन पिछले कुछ चुनाव से राजद का ये समीकरण काम करता हुआ नजर नहीं आ रहा है. अब लालू के इस समीकरण को उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव बढ़ाने का काम कर रहे हैं. लेकिन सवाल उठ रहा है कि राजद का यह समीकरण बिहार विधानसभा 2025 में काम करेगा. 

लालू ने कब की थी इस समीकरण की शुरूआत?

लालू यादव ने तीन दशक पहले भारतीय राजनीति में आए दो बड़े राजनीतिक तूफानों ‘मंडल और मंदिर’ (MM) का सफलतापूर्वक इस्तेमाल करके इस शक्तिशाली सामाजिक समीकरण को गढ़ा, जिसने बिहार की राजनीति को हमेशा के लिए बदल दिया. लालू यादव का ‘MY’ फॉर्मूला दो ‘MM’ मंडल और मंदिर, से निकला था. 1990 की दो घटनाओं ने भारतीय राजनीति की दिशा बदल दी. वरिष्ठ पत्रकार संकर्षण ठाकुर अपनी पुस्तक “द ब्रदर्स बिहारी” में लिखते हैं कि इस कदम ने लालू यादव को दलितों और अल्पसंख्यकों के एक बहादुर रक्षक के रूप में बदल दिया. 

MY फॉर्मूले की पहली बड़ी सफलता

मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करना ईंधन का काम किया. तत्कालीन वीपी सिंह सरकार ने पिछड़े समुदाय के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया. बिहार के मतदाताओं में पिछड़े वर्ग की हिस्सेदारी 52 प्रतिशत थी. इस फैसले का तथाकथित उच्च जाति ने विरोध किया. लालू यादव जिन्होंने खुद को जातिगत वर्चस्व के खिलाफ लड़ने वाले के रूप में पेश किया. पिछड़ी जातियों के मसीहा बनकर उभरे और मुख्यमंत्री बने.

Related Post

लालकृष्ण आडवाणी की राम रथ यात्रा की चर्चा थी. भाजपा के नेतृत्व वाली इस यात्रा ने तत्कालीन वी.पी. सिंह सरकार के लिए एक चुनौती पेश की. लालू यादव ने इन दोनों राजनीतिक तूफान का कुशलता से फायदा उठाया. तत्कालीन वी.पी. सिंह सरकार के कहने पर लालू यादव ने 23 अक्टूबर 1990 को समस्तीपुर में आडवाणी को गिरफ्तार कर लिया. इस कदम ने लालू यादव को रातोंरात देश भर के मुसलमानों और वामपंथी उदार बुद्धिजीवियों के बीच राष्ट्रीय सुर्खियों में ला दिया.

RJD की राजनीतिक आधार MY

बिहार विधानसभा चुनावों में लालू यादव ‘MY’ फॉर्मूले में सेंध लगाते दिख रहे हैं. जहां AIMIM एक चुनौती पेश कर रही है. वहीं NDA की बढ़त चिंता का विषय बनी हुई है. 2020 के विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने राजनीतिक रूप से संवेदनशील सीमांचल क्षेत्र में 5 सीटें जीतकर राजद के मुस्लिम वोट बैंक को खुली चुनौती दी थी. हालांकि इनमें से चार विधायक बाद में राजद में शामिल हो गए. पिछले कुछ वर्षों में NDA ने अति पिछड़ा वर्ग (EBC) के वोट का एक बड़ा हिस्सा हासिल किया है. ऐसा कहा जाता है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA एक बड़ी ताकत बन गया है.

खुशखबरी! अब यात्री कंफर्म टिकट की बदल सकेंगे तारीख, जानिए कब से लागू होंगे नए नियम?

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026