Bihar Flood: चुनाव तारीखों के बीच बिहार में बाढ़ का कहर, कई जिलों में मचा हाहाकार; चुनावी प्रक्रिया पर पड़ेगा कैसा असर?

Bihar Flood News: बिहार के मोतिहारी, सुपौल, अररिया, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, मधेपुरा, सहरसा, किशनगंज, कटिहार इस वक्त बाढ़ की चपेट में है.

Published by Shubahm Srivastava

Bihar Flood News: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां अब और तेज हो जाएंगी. भारत निर्वाचन आयोग (EC) ने आज 243 सीटों के लिए मतदान की तारीखों की घोषणा कर दी है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस बार चुनाव दो चरणों में होंगे. सुरक्षा और चुनाव प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है. पहले चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण का 11 नवंबर को होगा. मतगणना 14 नवंबर को होगी.चुनाव की तारीखों के अलावा बिहार में बाढ़ ने भी दस्तक दे दी है. बिहार से सटे नेपाल में जोरदार बारिश का असर कई जिलों में देखने को मिल रहा है. 

बिहार में आई बाढ़ का चुनाव पर पड़ेगा असर!

मोतिहारी, सुपौल, अररिया, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, मधेपुरा, सहरसा, किशनगंज, कटिहार इस वक्त बाढ़ की चपेट में है. हालात ये हो रखा है कि सैंकड़ों गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है और इससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है. इसके अलावा बागमती, कोसी, कमला, बलान जैसी नदियां अपने उफान पर हैं.

अब इसमें गौर करने वाली बात ये है कि बाढ़ का असर चुनाव प्रक्रिया और प्रचार पर भी देखने को मिल सकता है. अगर पानी ऐसे ही बढ़ता चला गया तो इसका असर बिहार चुनाव के मतदान पर भी पड़ सकता है. इन इलाकों में राजनितिक पार्टियों को चुनाव प्रचार करने में दिक्कतों का सामना करना पडे़गा. वहीं बाढ़ के चलते जनता के अंदर भी सरकार और प्रशासन को लेकर आक्रोश देखने को मिल सकता है. 

Related Post

बाढ़ के चलते लोगों को करना पड़ रहा पलायन

पूर्वी चंपारण में नेपाल की जान नदी की बाढ़ का पानी ढाका प्रखंड के कई गांवों में घुसने से स्थिति गंभीर होने लगी है. सड़कों पर पानी बह रहा है. हीरापुर से होकर आ रही बाढ़ का पानी ढाका प्रखंड क्षेत्र के हीरापुर, महगुआ, गुरहनवा, भवानीपुर, दोस्तियां, तेलहारा कला समेत कई गांवों में फैल गया है. इन गांवों के खेत जलमग्न हो गए हैं.

 गुरहनवा से हीरापुर, गुरहनवा से भवानीपुर, कुसमहवा से दोस्तियां तक ​​सड़क के ऊपर से पानी बहने से आवागमन बाधित है. सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल पानी में डूब जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है. लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण झंझारपुर को एनएच 57 से जोड़ने वाली संपर्क सड़क पर बने पुल पर भारी दबाव है.पुल का गर्डर डूब गया है.

IANS-MATRIZE Opinion Poll 2025: बिहार में किसकी बनेगी सरकार? सर्वे में हैरान करने वाला खुलासा, किस पार्टी के लिए झटका

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026