NDA को मिलेंगी इतनी सीटें, बिहार में टूटेगा रिकॉर्ड…चिराग पासवान ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी; विपक्ष के उड़े होश

Bihar Chunav 2025: चिराग ने कहा कि इस बार एनडीए 175 से अधिक सीटें जीत सकती है और अगर दूसरे चरण में भी यही रुझान जारी रहा तो 2010 का ऐतिहासिक रिकॉर्ड टूट जाएगा.

Published by Shubahm Srivastava

Chirag Paswan prediction: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार चुनाव को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. असल में चिराग ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि एनडीए बिहार में 160 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगा. 

पटना में मीडिया से बातचीत में चिराग ने कहा कि पहले चरण की जबरदस्त वोटिंग इस बात का संकेत है कि जनता एनडीए के पक्ष में है. उन्होंने बताया कि पार्टी उम्मीदवारों से लगातार फीडबैक लिया जा रहा है, और सभी रिपोर्टें एनडीए की स्पष्ट बढ़त की ओर इशारा कर रही हैं.

‘175 से अधिक सीटें जीत सकती है NDA’

चिराग ने कहा कि इस बार एनडीए 175 से अधिक सीटें जीत सकती है और अगर दूसरे चरण में भी यही रुझान जारी रहा तो 2010 का ऐतिहासिक रिकॉर्ड टूट जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार के प्रति लगाव और उनके लगातार दौरे ने राज्य के लोगों में डबल इंजन सरकार के प्रति भरोसा बढ़ाया है.

बिहार चुनाव के बीच तेज प्रताप यादव पर मेहरबान हुई केंद्र सरकार, मिली वाई कैटेगरी की सुरक्षा

Related Post

‘राहुल गांधी को हारने का अनुभव’

राहुल गांधी के “वोट चोरी” वाले बयान पर चिराग ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को हारने का अनुभव है, इसलिए वे पहले से ही बहाने बनाना शुरू कर देते हैं. पहले वे ईवीएम पर सवाल उठाते थे, अब एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया को मुद्दा बना लिया है. लेकिन, जनता ने मतदान के जरिए विपक्ष के इन आरोपों का जवाब दे दिया है.

उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया जरूरी थी क्योंकि इससे मतदाता सूची से फर्जी नाम हटाए गए. अगर सही मतदाताओं के नाम कटे होते, तो सभी राजनीतिक दल इसका विरोध करते, लेकिन किसी ने आपत्ति नहीं जताई.

‘चिराग ‘भावी मुख्यमंत्री’ बनकर ही रह जाएंगे’

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए चिराग ने कहा कि वे “भावी मुख्यमंत्री” बनकर ही रह जाएंगे, उससे आगे नहीं बढ़ पाएंगे. राजद के सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने कहा कि अगर कोई गलत सामग्री पोस्ट की गई है, तो चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि 90 के दशक में बूथ लूटे जाते थे, लेकिन आज की राजनीति पारदर्शी और जवाबदेह हो चुकी है.

बिहार में दूसरे चरण का मतदान कब होगा? कितनी सीटों पर डाले जाएंगे वोट; यहां चेक करें पूरी डिटेल

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026