Bihar Elections 2025 result: जेल में बंद ‘छोटे सरकार’ ने बिहार में मचाया बवाल, अनंत सिंह को मोकामा में मिली बंपर बढ़त; समर्थकों में जश्न का माहौल

Bihar mokama Vidhan Sabha Election Result 2025 : बिहार की मोकामा विधानसभा सीट पर अनंत सिंह बंपर जीत की तरफ आगे बढ़ रहे हैं. चुनाव प्रचार के दौरान दुलार चंद की हत्या की वजह से वह फिलहाल जेल में बंद हैं. राष्ट्रीय जनता दल के बाहुबली नेता सूरज भान सिंह की पत्नी वीणा देवी इस सीट पर जबरदस्त टक्कर दे रही है.

Published by Preeti Rajput

Mokama Vidhan Chunav Result 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election Result) में मोकामा सीट सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही है. चुनाव से पहले यहां दुलार चंद की हत्या के आरोप में बाहुबली नेता और जदयू (JDU) के उम्मीदवार अनंत सिंह (Anant Singh) को गिरफ्तार कर लिया गया था. अनंत सिंह अभी तक जेल में बंद हैं. पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को हुआ, वहीं दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को पूरा है. आज 14 नवंबर को मतों की गिनती की जा रही है. बैलेट पेपर की गिनती पूरी हो चुकी है, अब ईवीएम के मतों की गिनती की जा रही है. मोकामा विधानसभा सीट बाहुबलियों की सीट मानी जाती है. जिसके कारण यह सीट सबसे ज्यादा चर्चाओं में बनी हुई है. इस सीट पर बाहुबली अनंत सीट और सूरजभान सिंह के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. शुरूआती रुझान में छोटे सरकार अनंत सिंह बहुमत की तरफ आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं.

मोकामा विधानसभा सीट

मोकामा (Mokama) में बाहुबली अनंत सिंह का जादू फिर चला है. जनता दल (यू) के उम्मीदवार अंनत सिंह 17050 वोट से आगे चल रहे हैं. कुल 17 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. दूसरे नंबर पर राष्ट्रिय जनता दल की विणा देवी है. इस सीट पर अनंत सिंह की जीत पक्की नजर आ रही है. मोकामा में अनंत सिंह के चाहने वालों ने बंपर मतदान किया है. अनंत सिंह न्यायिक हिरासत में होने के बावजूद उनके समर्थकों का जोश कम नहीं हुआ है. मोकामा की गलियों से लेकर चौक-चौराहों तक हर जगह एक ही चर्चा है  “कौन जीतेगा मोकामा?” बाहुबली अनंत सिंह और मोकामा एक दूसरे के पर्याय माने जाते हैं.  अनंत सिंह 2005 से लगातार इस सीट से जीत रहे थे. साल 2020 में अंनत सिंह ने जीत हासिल की थी. हालांकि साल 2022 में एक आपराधिक मामले में उन्हें सजा होने के बाद सदस्यता चली गई थी. इसके बाद मोकामा सीट से उनकी पत्नी नीलम देवी ने उपचुनाव जीता और बाद में जद(यू) में शामिल हो गईं. अब एक बार फिर इस सीट से अनंत सिंह जीत की तरफ आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं. 

Bihar Election Result: जीविका दीदी से मिला जीवनदान, 2025 से 2030 फिर से होंगे नीतीश

हत्या के बीच जमकर हुआ मतदान

इस बार इस सीट पर र दुलारचंद यादव की चुनावों की बीच हत्या होने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है. 11 नवंबर को सामने आए एग्जिट पोल्स में अनंत सिंह को जीत हासिल हुई थी. यह एग्जिट पोल सही साबित हो रहा है. हालांकि शाम तक यह तस्वीरें साफ हो जाएंगी. दुलारचंद यादव की हत्या के बीच इस सीट पर जमकर मतदान हुआ है. इस सीट पर 64 फीसदी लोगों ने मतदान किया है. यह मत किसके पक्ष में जाता है, यह देखना दिलचस्प होने वाला है.  अनंत सिंह हत्या के आरोपों के बाद भी सीट जीतने में कामयाब रहते हैं या दुलारचंद की हत्या की वजह से आरजेडी की वीणा देवी को जीत मिल सकती है. बता दें कि मोकामा विधानसभा सीट से आठ उम्मीदवार मैदान में हैं. इस सीट पर पहले चरण में छह नवंबर को मतदान हुआ था. इस बार इस सीट पर सस्पेंस बना हुआ है. दोनों ही गठबंधन की ओर से जीत का दावा किया जा रहा है. हालांकि इस सीट पर अनंत सिंह की जीत तय बताई जा रही है. 

Bihar Chunaav Result 2025 में असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM का डब्बागोल, एक सीट के भी पड़ गए लाले!

Preeti Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026