Bihar News: बिहार में पुलिसकर्मियों का 1.50 करोड़ का बीमा, महिला सिपाही के परिजनों को हुआ भुगतान

Bihar News: बिहार में पुलिसकर्मियों का 1.50 करोड़ का बीमा, महिला सिपाही के परिजनों को हुआ भुगतान, पुलिसकर्मी के बच्चों को पीजी स्तर तक की शिक्षा के लिए सहायता

Published by Swarnim Suprakash

पटना से शैलेंद्र की रिपोर्ट 
Bihar News: बिहार में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी के दौरान हादसा में मौत होने पर 1.50 करोड़ रुपये बीमा का लाभ मिलेगा। हाल में पुलिस महकमा के सभी रैंक के कर्मियों के वेतन पैकेज का प्रबंध बैंक ऑफ बड़ौदा से किया गया है, जिसमें ड्यूटी के दौरान किसी हादसे या दुर्घटना में मौत होने पर डेढ़ करोड़ रुपये बीमा समाहित है। सभी पुलिसकर्मियों का सैलरी एकाउंट भी इस बैंक में स्थानांतरित किया गया है, ताकि इस तरह के अन्य लाभ उन्हें मिल सके। संबंधित पुलिस कर्मी की मौत होने पर यह राशि उसके परिजनों को दी जाती है। यह जानकारी एडीजी (बजट, अपील एवं कल्याण) डॉ कमल किशोर सिंह ने दी। पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन के सभागार में गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में इसे लेकर उन्होंने विस्तृत जानकारी दी।

Mumbai: महानगरपालिका की नोटिस को किया नज़रअंदाज़, गई 15 लोगों की जान

एडीजी ने कहा कि पटना के अटल पथ पर कुछ महीने पहले वाहन चेकिंग के दौरान एक गाड़ी ने महिला सिपाही को कुचल दिया था। बुरी तरह से जख्मी इस सिपाही की मौत इलाज के दौरान हो गई थी। इसे डेढ़ करोड़ रुपये का बीमा लाभ दिया जा रहा है। इस नई सुविधा के अंतर्गत लाभ पाने वाली यह पहली पुलिस कर्मी है। उन्होंने कहा कि सरकार के स्तर से दी जाने वाली अनुग्रह राशि, किसी आश्रित परिजन को नौकरी समेत अन्य सुविधाओं के अतिरिक्त दी जाती है।

Related Post

पुलिसकर्मी के बच्चों को पीजी स्तर तक की शिक्षा के लिए सहायता

उन्होंने कहा कि इसी तरह पुलिस कर्मियों के लिए सरकारी सुविधाओं के अतिरिक्त महकमा के स्तर से परोपरकारी कोष, शिक्षा कोष और स्वास्थ्य कोष का गठन करके रखा गया है। इससे समय-समय पर जरूरतमंद पुलिस कर्मियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। परोपकारी कोष से 53 लोगों को 6.84 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। शिक्षा कोष से अब पुलिसकर्मी के बच्चों को पीजी स्तर तक की शिक्षा के लिए सहायता मिलेगी। पहले ग्रेजुएट स्तर तक के लिए ही सहायता दी जाती है। 

1300 लोगों को सहायता दी जा रही है

पुलिस सहायता कल्याण कोष से असमय मृत्यु होने पर संबंधित पुलिस कर्मी के परिजनों को सालाना 24 हजार रुपये दी जाती है। इस वर्ष 83 लोगों को 32 लाख रुपये की राशि दी जा रही है। 1300 ऐसे लोगों को सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मेतिहारी में 2009 में ट्रैफिक सिपाही मारगेट हंसदा की मौत हो गई थी। अब उसकी पुत्री को अनुकंपा पर नौकरी दी जा रही है।

राज्य और केंद्र सरकारों से हमारे अच्छे संबंध, लेकिन… RSS चीफ मोहन भागवत ने BJP से संबंधों पर कही बड़ी बात

Swarnim Suprakash
Published by Swarnim Suprakash

Recent Posts

रंग लाई पटियाला के किसान की बेटी की मेहनत, UPSC में सिमरनदीप कौर ने हासिल किया 15वां रैंक; जानें कहानी

Simrandeep Kaur: सिमरनदीप की सफलता की कहानी आज देश के हर युवा उम्मीदवारों के लिए…

March 7, 2026

IPS wedding: दो आईपीएस अधिकारी बंधने जा रहे हैं शादी के बंधन में, दुल्हन है लेडी सिंघम, दूल्हे की है ये खासियत!

IPS wedding: उत्तर प्रदेश पुलिस में खुशखबरी है. बरेली की एसपी साउथ अंशिका वर्मा और…

March 7, 2026

क्या सच में 31 दिसंबर को सस्ती मिलती है कार, जानें कितनी कम हो जाती है कीमत?

Car Buyers: कई लोग जो नई कार खरीदने की योजना बना रहे होते हैं, उन्हें…

March 7, 2026