पिक्चर अभी बाकी है…एग्जिट पोल में एनडीए को प्रचंड बहुमत, इन जगहों पर महागठबंधन आगे; क्या फिर से होगा 2020 वाला खेला?

Bihar election 2025: मध्य, पश्चिमी और उत्तरी बिहार में जदयू की पकड़ मजबूत बताई जा रही है. वहीं तिरहुत, सारण और दरभंगा मंडल में भाजपा का प्रदर्शन बेहतर दिख रहा है.

Published by Shubahm Srivastava

Bihar Exit Poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान शांतिपूर्ण और उत्सवी माहौल में संपन्न हुआ. इस चरण में 122 सीटों पर रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग दर्ज की गई. अब जबकि दोनों चरणों का मतदान पूरा हो चुका है, विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आने लगे हैं. लगभग सभी प्रमुख एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए गठबंधन को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है.

नीतीश की जदयू बनेगी सबसे बड़ी पार्टी!

एग्जिट पोल के रुझान बताते हैं कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA की इस बार जोरदार वापसी संभव है. 2020 के चुनाव में अपेक्षा से कम सीटें मिलने के बाद इस बार जदयू सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है. मध्य, पश्चिमी और उत्तरी बिहार में जदयू की पकड़ मजबूत बताई जा रही है.

वहीं तिरहुत, सारण और दरभंगा मंडल में भाजपा का प्रदर्शन बेहतर दिख रहा है. इसके विपरीत मगध क्षेत्र (गया, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद और अरवल) में राजद और कांग्रेस की पकड़ मजबूत मानी जा रही है.

अब की बार 200 पार…इस एग्जिट पोल ने दे दी NDA को सबसे बड़ी जीत; देख महागठबंधन के उड़ जाएंगे होश

Related Post

एग्जिट पोल में एनडीए की लहर

प्रमुख एजेंसियों के सर्वे के अनुसार, एनडीए को 133 से 167 सीटों के बीच मिल सकती हैं, जबकि महागठबंधन को 73 से 107 सीटों के बीच अनुमानित बढ़त दिखाई गई है. औसत आंकड़ों के अनुसार, एनडीए को लगभग 140 सीटें, जबकि महागठबंधन को 85 सीटें मिलने का अनुमान है. यानी एनडीए का न्यूनतम अनुमान (133 सीटें) भी बहुमत के लिए आवश्यक 122 के जादुई आंकड़े से ऊपर है.

क्या गलत साबित होगा एग्जिट पोल?

हालांकि, यह भी याद दिलाया जा रहा है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में भी अधिकांश एग्जिट पोल गलत साबित हुए थे. उस समय लगभग सभी एजेंसियों ने महागठबंधन को बढ़त दी थी, लेकिन नतीजे एनडीए के पक्ष में आए थे. इस बार भी रुझान एनडीए की ओर झुकाव दिखा रहे हैं, विशेषकर मिथिलांचल, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा जैसे इलाकों में जहां एनडीए की स्थिति मजबूत मानी जा रही है, जबकि कुछ क्षेत्रों में मुकाबला अभी भी कड़ा है.

एग्जिट पोल में आई NDA की लहर, जानें इस बार बिहार में कौन बना किंगमेकर? जिसका चुनाव आयोग ने भी माना लोहा

Shubahm Srivastava

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026