Bihar Election Results 2025: रोहिणी आचार्य ने परिवार से तोड़ा नाता, तेजस्वी के राइट हैंड पर लगाया गंभीर आरोप

Rohini Acharya Quit RJD: बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की करारी हार के बीच यादव परिवार में ही फूट पड़ गई है. लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने परिवार से नाता तोड़ने का एलान किया है.

Published by Sohail Rahman

Rohini Acharya: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं और राजद को करारी हार का सामना करना पड़ा है. राजद की हार के बाद पार्टी और परिवार के अंदर बगावत के सुर उठने लगे हैं. बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की करारी हार के बीच यादव परिवार में ही फूट पड़ गई है. तेजस्वी यादव को पार्टी से निष्कासित करने के बाद अब लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने परिवार से नाता तोड़ने का एलान किया है और तेजस्वी यादव के बेहद करीबी संजय यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

रोहिणी आचार्य ने किया ये पोस्ट (Rohini Acharya did this post)

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर परिवार से नाता तोड़ने का एलान किया है. एक पोस्ट में उन्होंने राज्यसभा सांसद संजय यादव का जिक्र करते हुए कहा कि मैं सारा दोष खुद पर ले रहीं हूं. आचार्य ने लिखा कि मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं. संजय यादव और रमीज़ ने मुझसे यही करने को कहा था और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं.

आचार्य की इस पोस्ट में दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने पहले सिर्फ राजनीति छोड़ने और परिवार से नाता तोड़ने की बात लिखी थी. हालांकि बाद में उसे एडिट कर के संजय यादव और रमीज का नाम लिखा गया है. नीचे संलग्न तस्वीर में पोस्ट्स के दोनों वर्जन देखे जा सकते हैं.

Related Post

यह भी पढ़ें :-

बिहार चुनाव में रहा नारी शक्ति का बोलबाला, इन महिला उम्मीदवारों ने पुरुषों को हरा हासिल की जीत; यहां देखें लिस्ट

कौन हैं संजय यादव? (Who is Sanjay Yadav?)

अब सवाल उठता है कि आखिर ये संजय यादव कौन है? जिनपर पहले लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी आरोप लगाए थे और अब रोहिणी आचार्य ने भी बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि संजय यादव को तेजस्वी का सलाहकार कहा जाता है. वहीं अगर रमीज की बात करें तो वो तेजस्वी के साथ साये की तरह रहते हैं. संजय यादव जहां राज्यसभा सांसद हैं और राजद की नीतियों में उनका दखल रहता है, वहीं अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार रमीज राजद में किसी आधिकारिक पद पर नहीं हैं.

यह भी पढ़ें :- 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: किन 10 सीटों पर जीत-हार का अंतर रहा बेहद कम, एक जगह तो मात्र 27 वोटों से हुआ फैसला

Sohail Rahman

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026