Bihar Election Result 2025: सीएम पद पर क्लेश? क्या जीतकर भी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे नीतीश कुमार? JDU ने पोस्ट किया डिलीट

Bihar Election Result 2025: जेडीयू ने पहले नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने को लेकर पोस्ट किया और फिर डिलीट कर दिया, जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि बिहार में अब मुख्यमंत्री पद को लेकर क्लेश शुरू हो गया है.

Published by Prachi Tandon

Bihar Assembly Election 2025 Nitish Kumar: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है. 243 सीटों में से कई सीटों पर स्थिति साफ हो गई है. वहीं, ज्यादातर के रुझानों से लग रहा है कि इस बार बिहार में एनडीए प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है. सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत है और एनडीए रुझानों में 202 पर आगे चल रही है. 

एनडीए की जीत में बड़ा हिस्सा भाजपा और नीतीश कुमार की जेडीयू का है. रुझानों में भाजपा 91 सीटों पर आगे है तो जेडीयू 79 सीटों पर आगे चल रही है. जेडीयू की बढ़त को देखते हुए पार्टी के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया गया जिसमें नीतीश कुमार के सीएम बनने की बात कही गई. हालांकि, इस पोस्ट को थोड़ी ही देर में डिलीट भी कर दिया गया.

क्या बिहार में मुख्यमंत्री पद पर क्लेश हुआ शुरू?

जेडीयू (जनता दल यूनाइडेट) के सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने को लेकर पहले पोस्ट करने और फिर उसे डिलीट करने की बात बिहार की सीएम कुर्सी के विवाद की तरफ इशारा कर रही है. नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने एक्स पर पोस्ट किया और कैप्शन लिखा, न भूतो न भविष्यति…नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे. हालांकि, इस पोस्ट को अब एक्स से हटा दिया गया है. लेकिन, यह इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. 

Related Post

ये भी पढ़ें: Bihar Election Result 2025: हाइड्रोजन बम, वोट चोरी…नहीं आया राहुल गांधी का कोई तिकड़म काम!

क्या नीतीश कुमार नहीं बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रुझानों में भाजपा एक बार फिर जदयू को समेटती नजर आ रही है. ऐसे में बिहार की कुर्सी को लेकर एक बार फिर माहौल गर्म हो सकता है. बता दें, मतदान से पहले ऐसा माहौल बनाया जा रहा था कि नीतीश कुमार बीमार हैं. हालांकि, मतदान खत्म होने के बाद नीतीश कुमार ऐसे दिख रहे हैं, जैसे कोई जान-बूझकर कहानी सेट की जा रही थी. ऐसे में अब देखना होगा कि मतगणना पूरी होने के बाद बिहार की राजनीति में कौन-सा नया खेला देखने को मिलता है. 

ये भी पढ़ें: Bihar Election Result: जीविका दीदी से मिला जीवनदान, 2025 से 2030 फिर से होंगे नीतीश

Prachi Tandon

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026