Bihar Election Result 2025: बिहार के क्षेत्रवार इलाकों का कैसा है हाल, NDA ने कहां – कहां हासिल की बंपर जीत; यहां देखें आंकड़े

Bihar Election Result: बिहार में क्षेत्रवार सीटों पर नजर डालें तो मगध, मिथिलांचल, सीमांचल, भोजपुर, अंग क्षेत्र और तिरहुत में एनडीए बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.

Published by Shubahm Srivastava

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग तय हो चुके हैं. अब तक के रुझानों के मुताबिक एनडीए को 200 सीटों पर बढ़त मिलती नजर आ रही है. वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन को मात्र 37 सीटों पर बढ़त फिलहाल दिख रही है.

बिहार में खिला कमल

नतीजों से बिल्कुल साफ़ है कि बिहार में एनडीए प्रचंड जीत की तरफ बढ़ रहा है. तो महागठबंधन शर्मनाक हार की तरफ बढ़ रहा है. इस जीत के लिए नीतिश कुमार और पीएम मोदी को श्रेय दिया जा रहा है. इस बार का बिहार चुनाव कई मायनों में अलग रहा, वोटिंग के मामले में भी पिछले कई सारे रिकॉर्ड टूट गए. महिलाओं ने भी पुरषों से आगे बढ़कर मतदान किया. चलिए एक बार बिहार के क्षेत्रवार में किसकों कितनी सीटें मिल रही हैं या मिलते हुए दिख रही हैं.

बिहार के क्षेत्रवार सीटों पर एक नजर-

मगध (47)             BJP+(38)   RJD+(9)   JSP(0)  OTH(0)
मिथिलांचल (50)     BJP+(41)   RJD+(9)   JSP(0)  OTH(0)
सीमांचल (24)        BJP+(16)   RJD+(2)   JSP(0)  OTH(6)
भोजपुर (46)          BJP+(40)   RJD+(6)   JSP(0)  OTH(0)
अंग क्षेत्र (27)         BJP+(26)   RJD+(1)   JSP(0)  OTH(0)
तिरहुत (49)           BJP+(41)   RJD+(8)   JSP(0)  OTH(0)


पीएम मोदी और नीतिश सरकार की ये योजनाएं बनी गेमचेंजर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने (22 अगस्त, 2025) को बिहार के गयाजी का दौरा किया और करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का अनावरण किया. इसमें विभिन्न सड़क और अन्य परियोजनाएं शामिल हैं.

Related Post
  • बक्सर में 660 मेगावाट का ताप विद्युत संयंत्र
  • मुंगेर में सीवरेज नेटवर्क और एसटीपी परियोजना
  • मुजफ्फरपुर में होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र का निर्माण
  • मोखामा और सिमरिया के बीच 4/6 लेन सड़क और गंगा पुल का निर्माण
  • बख्तियारपुर से मोखामा तक राष्ट्रीय राजमार्ग-31 सड़क का सुधार

Bihar Election Result 2025: सीएम पद पर क्लेश? क्या जीतकर भी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे नीतीश कुमार? JDU ने पोस्ट किया डिलीट

बिहार में पीएम मोदी ने की 14 रैलियां

बीजेपी और एनडीए के प्रमुख नेता देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बिहार में दोनों चरणों के मतदान के दौरान 14 चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने राजद पर जोरदार प्रहार किया. राजद के जंगलराज की याद दिलाकर राजद वोटर के मनोबल को पंचर करने का काम किया.

मुख्यमंत्री रोजगार योजना के माध्यम से महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये डाले गए. जो बिहार के नतीजों में निर्णायक भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं.  इसके अलावा, एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर सबसे पहले सहमति बनना और एकजुट होकर चुनाव लड़ना एनडीए की बड़ी जीत के कारण बने.

Bihar Election Result 2025: सीएम पद पर क्लेश? क्या जीतकर भी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे नीतीश कुमार? JDU ने पोस्ट किया डिलीट

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026