Bihar Election Result: बिहार की सियासत से गायब हुए मुस्लिम MLA, टूट गया 20 सालों का रिकॉर्ड, इस बार सिर्फ 11 को मिली जीत

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में NDA को 202 सीटें हासिल हुई हैं. महागठबंधन की हार ने सबको हैरान कर दिया है. इस बार केवल 11 मुस्लिम विधायकों को जीत हासिल हुई है.

Published by Preeti Rajput
Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Chunav Result)) के नतीजे सबके सामने आ चुके हैं. BJP-JDU की आंधी में कोई पार्टी नहीं टिक पाई है. मतदान शुरू होते ही ऐसा लगा कि मानों एनडीए ने सबको हिला दिया हो. बिहार में बहूमत के साथ वापसी कर एनडीए में खुशी का माहौल है. जनता के आदेश ने सभी को हैरान कर दिया है. लोकसभा चुनाव की तरह बिहार में भी मोदी की लहर देखने को मिली. इस बार बिहार के इतिहास में रिकॉर्ड तोड़ मतदान हुआ. अब यह किस पार्टी के समर्थन में  हुआ था, इसका पता तो हर किसी को लग चुका है. 14 नवंबर को आए नतीजों ने हर किसी को मुंह बंद कर दिया है.

बिहार में NDA की आंधी

इस बार बिहार में मुस्लिम मतदाताओं ने भी रिकॉर्ड तोड़ मतदान किया. लेकिन इस बार अधिक मुस्लिम विधायकों ने जीत हासिल नहीं की है. मुस्लिम-बहुल 32 सीटों पर इस बार औसत मतदान 74.5 प्रतिशत दर्ज किया गया है. साल 2020 से तुलना करें, तो 2.9 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी देखने को मिली. बिहार में  में मुस्लिम आबादी लगभग 17.7% है. लेकिन इसके बावजूद 11 मुस्लिम उम्मीदवार की जीत ने सबको हैरान कर दिया है.

केवल 11 मुस्लिम उम्मीदवारों को मिली जीत

बिहार के इतिहास में पहली बार इतने कम मुस्लिम उम्मीदवार को जीत हासिल हुई है. अधिक मुस्लिम MLA ओवैसी की पार्टी AIMIM से जीते है. यहां भी RJD और कांग्रेस सूपड़ा साफ होते हुए नजर आया. इस बार AIMIM को 5 मुस्लिम उम्मीदवार ने जीत दर्ज की. वहीं RJD को 3, कांग्रेस को 2 और JDU को 1 मुस्लिम सीट मिली. चुनाव से पहेल ओवैसी की पार्टी ने महागठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई थी. ताकी मुस्लिम वोटर का बंटवारा न हो. लेकिन तेजस्वी और राहुल गांधी ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया. इसके बाद AIMIM ने अकेले चुनाव लड़ा और 5 सीटें अपने नाम की. बिहार की राजनीति में 1990 से लेकर अब तक का यह सबसे कम आंकड़ा है. साल 2000 में भी 30 मुस्लिम उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी.

AIMIM मुस्लिम उम्मीदवार

  • अख्तरुन ईमान (अमौर)
  • मो. मुर्शीद आलम (जोकिहाट)
  • मो. तौसीफ आलम (बहादुरगंज)
  • मो. सरवर आलम (कोचाधामन)
  • गुलाम सरवर       (बायसी)

महागठबंधन मुस्लिम उम्मीदवार

  • अबिदुर्र रहमान   अररिया   CONGRESS
  • क़मरुल होदा    किशनगंज   CONGRESS
  • फैसल रहमान    ढाका             RJD
  • असिफ अहमद    बिस्फी         RJD
  • ओसामा शाहाब   रघुनाथपुर      RJD

JD(U) मु्स्लिम उम्मीदवार

  • पूर्व मंत्री जमा खान   चैनपुर   JD(U)

 सीमांचल में ओवैसी का जलवा, RJD से पहले छीन लीं पांच सीटें; फिर NDA की ‘मदद’ कर आठ सीटों पर तेजस्वी को दिया बड़ा झटका

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026