Bihar election 2025: ‘बिहार के लोगों को दी थी गाली, लोग दौड़ा-दौड़ा कर पीटेंगे’ अब PK के निशाने पर कौन?

Bihar assembly election 2025: बिहार में चल रहे वोटर अधिकार में आज राहुल गाँधी के साथ प्रियंका गांधी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी शामिल हुए। जी हाँ विवाद यहीं से शुरू हुआ है। बता दें कि ये वही CM रेवंत रेड्डी हैं जिन्होंने बिहारियों के बारे में कहा था कि तेलंगानावासियों का DNA बिहारियों के DNA से बेहतर है। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा था कि मज़दूरी करना बिहार के लोगों के DNA में है। इसके बाद उनका बिहार आना और वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होना बिहार की सियासत में भूचाल ला दिया है।

Published by Shivani Singh

Bihar Chunav: बिहार में चल रहे वोटर अधिकार में आज राहुल गाँधी के साथ प्रियंका गांधी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी शामिल हुए। जी हाँ विवाद यहीं से शुरू हुआ है। बता दें कि ये वही CM रेवंत रेड्डी हैं जिन्होंने बिहारियों के बारे में कहा था कि तेलंगानावासियों का DNA बिहारियों के DNA से बेहतर है। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा था कि मज़दूरी करना बिहार के लोगों के DNA में है। इसके बाद उनका बिहार आना और वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होना बिहार की सियासत में भूचाल ला दिया है। 

आपको बता दें कि जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को CM रेवंत रेड्डी की बिहार वोटर अधिकार यात्रा में उपस्थिति नागवार गुजरी और उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। पश्चिम चंपारण में प्रशांत किशोर ने कहा है कि ” बिहार के लिए रेवंत रेड्डी कौन है? वे बिहार को गाली देने वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने बिहार के लिए क्या किया है? उन्होंने बिहार के लोगों को गाली दी है और कहा है कि मज़दूरी करना बिहार के लोगों के DNA में है। अगर रेवंत रेड्डी किसी गांव में आ जाए, तो लोग लाठी-डंडों से उसे दौड़ा देंगे। राहुल गांधी उन्हें मंच पर घुमा रहे हैं। ये उनकी मानसिकता को दर्शाता है कि आप बिहार को गाली देने वाले व्यक्ति को मंच पर घुमा रहे हैं। 

RSS का गीत गाकर महापाप कर गए डीके शिवकुमार! मांगी माफी, गांधी परिवार को भगवान बताते हुए खाई ये कसम

आपको बता दें कि वोटर अधिकार यात्रा आज मंगलवार को सुपौल पहुंची है। इस यात्रा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी हिस्सा लिया। जिसके बाद राजनीति गरमा गई है।

आपको बताते चलें कि साल 2023 में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने यह विवादित बयान दिया था जिसके बाद यह एक तरह से बिहारियों का अपमान माना गया और इसके बावजूद तेलंगाना के CM को राहुल गांधी के साथ वोटर अधिकार यात्रा में देखा जाना सियासी गलियारों में नागवार गुजर रहा है।

नीतीश कुमार को मिले ‘भारत- रत्न’ गिरिराज सिंह ने क्यों कहा ऐसा, जानें यहां

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026