महिलाओं ने NDA के पक्ष में डाला निर्णायक वोट, पीपुल्स पल्स पोल में आया सामने; कौन-सी योजना बनी नीतीश के लिए गेमचेंजर?

Bihar Election Women Voting: पीपुल्स पल्स रिसर्च ऑर्गनाइजेशन द्वारा किए गए एग्जिट पोल के अनुसार बिहार की महिलाओं ने एनडीए को जमकर मतदान किया है.

Published by Shubahm Srivastava

Bihar Exit Poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दोनों चरणों का मतदान संपन्न हो गया है. पहले चरण में 6 नवंबर को 65.08% और दूसरे चरण में इससे भी अधिक मतदान दर्ज किया गया, जिससे स्पष्ट है कि इस बार जनता ने बढ़-चढ़कर अपनी राय रखी है. खासतौर पर महिलाओं और युवाओं की भागीदारी ने इस चुनाव को ऐतिहासिक बना दिया है.

किस पार्टी को मिला महिलाओं का वोट?

पीपुल्स पल्स रिसर्च ऑर्गनाइजेशन के एग्जिट पोल के अनुसार, बिहार की महिलाओं ने एनडीए के पक्ष में बड़ी संख्या में मतदान किया है. सर्वे के मुताबिक 45.8% मतदाताओं ने एनडीए को वोट दिया, जबकि कुल 66.8% ने गठबंधन के प्रति सकारात्मक रुख दिखाया. लिंग आधारित विश्लेषण में 38.2% पुरुषों ने महागठबंधन को समर्थन दिया, जबकि केवल 24.8% महिलाओं ने विपक्ष को वोट किया. इसका अर्थ है कि महिला वोटर एनडीए के पक्ष में निर्णायक भूमिका निभा रही हैं.

Bihar Exit Poll 2025: राजद का दावा उड़ा देगा नीतीश कुमार के होश! क्या पलट जाएंगे एग्जिट पोल के नतीजे?

महिलाओं ने क्यों NDA को दिया ज्यादा वोट?

महिलाओं द्वारा एनडीए को अधिक वोट देने के पीछे “जीविका दीदी योजना” को अहम कारण माना जा रहा है. इस योजना के तहत बिहार सरकार ने 1.5 करोड़ महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी थी. यह योजना एनडीए के लिए “गेमचेंजर” साबित हुई, क्योंकि इससे महिला मतदाताओं में भारी उत्साह पैदा हुआ. विशेषज्ञों का मानना है कि इस स्कीम का प्रभाव लगभग 4.5 करोड़ मतदाताओं तक पड़ सकता है, जिससे चुनावी समीकरण पर सीधा असर पड़ा.

Related Post

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए को महिलाओं का यह समर्थन निर्णायक बढ़त दिला सकता है. दूसरी ओर, महागठबंधन महिला वोट बैंक में पिछड़ता दिख रहा है.

किस पार्टी को मिले कितने प्रतिशत वोट?

पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार, एनडीए को लगभग 46.2% वोट मिलने का अनुमान है, जबकि महागठबंधन को 37.9% वोट मिलने की संभावना जताई गई है. प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को 9.7% वोट मिलने का अनुमान है, जबकि शेष छोटे दलों को करीब 6.2% वोट मिलने की संभावना है. कुल मिलाकर, बढ़ी महिला भागीदारी ने बिहार चुनाव की दिशा तय कर दी है.

Bihar Exit Poll 2025: जीता तो अच्छा, हारा तो…एग्जिट पोल आने के बाद जन सुराज को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Ram Rahim: पत्रकार हत्या केस में राम रहीम को झटका नहीं, राहत! हाई कोर्ट ने बदल दिया फैसला; जानें क्या था मामला?

Chhatrapati Murder Case: राम रहीम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. दरअसल, पंजाब…

March 7, 2026

Dhurandhar 2 Trailer Release: धमाकेदार एंट्री के साथ आया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, फैंस बोले–ब्लॉकबस्टर पक्की!

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसने आते ही…

March 7, 2026