नीतीश कुमार से लेकर तेजस्वी यादव तक आज कितने VIP डालेंगे वोट? देखें पूरी लिस्ट

Bihar Election 2025: गुरुवार को बिहार के 18 ज़िलों के 121 निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 3.75 करोड़ मतदाता 1,314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे.

Published by Divyanshi Singh

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के पहले चरण मतदान आज ( 6 नवंबर) को कराया जा रहा है. पहले चरण में 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग कराई जा रही है. इस चरण में कुल 3.75 करोड़ वोटर्स 1,314 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे. बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गया है. 243 विधानसभा सीटों में से 121 पर आज वोट डाले जाएंगेबता दें कि दूसरे चरण के लिए वोटिंग 11 नवंबर को होगी. जबकि 122 सीटों पर मतदान होगा. जबकि नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार 4 नवंबर को समाप्त हो गया था. तो चलिए जानते हैं कि पहले चरण यानी आज कौन से प्रमुख नेता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे?

नेता का नाम दल मतदान केंद्र समय
नीतीश कुमार (CM) JDU गणेश उच्च विद्यालय, बख्तियारपुर 9:45 AM
तेजस्वी यादव RJD वेटनरी कॉलेज ग्राउंड बूथ, पटना 8:30 AM
लालू यादव और राबड़ी देवी RJD वेटनरी कॉलेज ग्राउंड बूथ, पटना 9:30 AM
विजय सिन्हा BJP उपभोक्ता फोरम केंद्र बूथ, लखीसराय 7:00 AM
सम्राट चौधरी BJP लखनपुर बूथ, तारापुर (मुंगेर) 9:00 AM
रविशंकर प्रसाद BJP PWC (Patna Women’s College) 10:30 AM
नितिन नवीन और भीखू भाई दलसानिया BJP मिलर हाई स्कूल बूथ, पटना 7:00 AM
संजीव चौरसिया BJP खाजपुरा नलकूप भवन बूथ, पटना 7:00 AM
ऋतुराज सिन्हा BJP लोयला हाई स्कूल बूथ, पटना 7:00 AM
नंदकिशोर यादव BJP इन्फंट जीसस स्कूल बूथ, पटना 11:00 AM
ललन सिंह (केंद्रीय मंत्री) JDU चकारम स्कूल बूथ 8:00 AM

पीएम मोदी ने की ये अपील

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग से पहले लोगों से वोट डालने की अपील करते हुए कहा कि “बिहार में आज लोकतंत्र के उत्सव का पहला चरण है. विधानसभा चुनावों में इस दौर के सभी वोटर्स से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ मतदान करें. इस मौके पर पहली बार वोट डालने जा रहे राज्य के अपने सभी युवा साथियों को मेरी विशेष बधाई. याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान.”

आज किन ज़िलों में मतदान हो रहा है?

गुरुवार को बिहार के 18 ज़िलों के 121 निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 3.75 करोड़ मतदाता 1,314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. पहले चरण में मतदान करने वाले अठारह ज़िलों में पटना, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, मुज़फ़्फ़रपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, शेखपुरा, नालंदा, बक्सर और भोजपुर शामिल हैं.

आज कितने मतदाता मतदान करेंगे?

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 121 निर्वाचन क्षेत्रों में 3.75 करोड़ मतदाता मतदान करने के पात्र हैं. मतदान 45,341 मतदान केंद्रों पर होगा, जिनमें से 36,733 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं. 3.75 करोड़ मतदाताओं में से 10.72 लाख ‘नए मतदाता’ थे.

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार चुनाव को लेकर PM Modi का संदेश, युवाओं को दिया खास संदेश

Divyanshi Singh

Recent Posts

इटावा में सुबह-सुबह बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन माफिया पर शिकंजा; 2 गिरफ्तार

Etawah Forest Raid: इटावा वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 लोगों के खिलाफ…

April 21, 2026

कानून से खिलवाड़ पड़ा महंगा: चंदौली में SI निलंबित, जांच में खुली बड़ी चूक

Mughalsarai SI suspended: मुगलसराय में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने…

April 21, 2026

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026