Bihar Chunav 2025: तेजस्वी के ‘घर’ जबरन घुसे तेज प्रताप, बढ़ी लालू यादव की टेंशन

Bihar Election: 2020 के विधानसभा चुनाव में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे. अब तेज प्रताप यादव का यहां खास ध्यान. तेजस्वी के बड़े भाई ने फिर से राघोपुर के लोगों के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जो वायरल हो रहा है.

Published by Mohammad Nematullah

Bihar Chunav: राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव आज एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार चर्चा का कारण अपने छोटे भाई के विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों की मदद करना है. दरअसल, आज पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने एक वीडियो शेयर किया. इसमें वह अपने आवास पर महिलाओं और पुरुषों को खुद खाना परोसते नजर आए. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि शुक्रवार की देर रात राघोपुर विधानसभा से बाढ़ पीड़ित कुछ महिलाएं और पुरुष मेरे आवास के बाहर सुरक्षा कक्ष में आकर बैठ गए. जैसे ही मुझे इसकी जानकारी मिली, मैं तुरंत खुद गेट पर पहुंचा और सभी महिलाओं और पुरुषों से उनका हालचाल पूछा.

तेज प्रताप शेयर की वीडियो

तेज प्रताप यादव ने लिखा कि हमने सभी लोगों को अपने आवास के अंदर ले लिया और सभी के लिए भोजन, पानी और रहने की उचित व्यवस्था की और कुछ आर्थिक मदद भी की. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी लिखा कि गरीबों और ज़रूरतमंदों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है. तेज प्रताप यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने भी इस वीडियो को शेयर किया है. अब यह मामला इसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है. राजनीतिक पंडितों का कहना है कि तेज प्रताप अपने भाई की विधानसभा पर ख़ास ध्यान दे रहे हैं.

Related Post

छोटे भाई की विधानसभा पर तेज प्रताप का ख़ास ध्यान

अभी दो दिन पहले ही तेज प्रताप यादव का राघोपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटते हुए एक वीडियो भी सामने आया था, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था. दौरे के दौरान वे एक बाढ़ पीड़ित परिवार के घर पहुंचे. घर के दरवाज़े पर चारपाई पर बैठने के बाद उन्होंने वहीं पानी से अपना मुंह धोया और फिर अंदर जाकर परिवार से बात की. 

hindi diwas 2025: कौन सी है हिंदी की पहली कहानी और उपन्यास? क्या आपके पास है इसका जवाब?

Mohammad Nematullah

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026