अचानक तालाब में कूद गए राहुल गांधी, मुकेश सहनी और कन्हैया कुमार के साथ करने लगे ये काम

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान बेगूसराय में राहुल गांधी तालाब में कूदकर मछली पकड़ते दिखे. इस दौरान, महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री उम्मीदवार मुकेश सहनी भी मौजूद रहे.

Published by Sohail Rahman

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी रण अब और तीव्र होता जा रहा है. एक ओर बीजेपी और एनडीए की तरफ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाले हुए हैं तो दूसरी ओर महागठबंधन की तरफ से राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी मोर्चा संभाले हुए हैं. आज बेगूसराय में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद तालाब में पारंपरिक तरीके से मछली पकड़ते नजर आए. इस दौरान वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार भी नजर आए. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेगूसराय में ही कन्हैया कुमार का घर है.

राहुल गांधी ने मछली पालन करने वाले लोगों से की मुलाकात

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस समय बिहार में काफी जोरों-शोरों से चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इसी दौरान रविवार (02 नवंबर, 2025) को बिहार के बेगूसराय जिले में एक रैली को संबोधित करने के बाद उन्होंने कुछ ऐसा किया जो पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया. दरअसल, इस दौरान उन्होंने मछलीपालन करने वाले लोगों से मुलाकात की और फिर मछली पकड़ रहे लोगों के बीच तालाब में छलांग लगा दी. राहुल गांधी ने इस दौरान मछली पकड़ने की पारंपरिक प्रक्रिया में भाग लिया.

इस दौरान वीआईपी प्रमुख और महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मुकेश सहनी, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार और अन्य भी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें :- 

दुलारचंद यादव की हत्या के आरोपी Anant Singh पर किन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा, जानें कितनी हो सकती है सजा?

महागठबंधन ने मछुवारों से क्या-क्या वादे किए?

महागठबंधन की ओर से जारी किए गए घोषणा पत्र में मछुवारों से भी बहुत सारे वादे किए हैं. महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री के उम्मीदवार मुकेश सहनी मछुआरों की जाति से ताल्लुक रखते हैं. ऐसे में वो दावा कर रहे हैं कि पूरा मल्लाह और निषाद समाज महागठबंधन को वोट करेगा और मुझे उपमुख्यमंत्री बनाएगा. महागठबंधन ने मछुआरों से वादा किया है कि मछुआरा परिवारों को लीन पीरियड (प्रतिबंधित अवधि, 3 माह) के दौरान प्रति परिवार 5,000 रुपए की सहायता दी जाएगी. महागठबंधन ने इसके अलावा ये भी वादा किया है कि हमारी सरकार बनने के बाद मत्स्य पालन बीमा योजना और बाजार उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, प्रत्येक प्रखंड में मछली बाजार, ट्रेनिंग सेंटर और अनुदान योजनाएं शुरू की जाएंगी.

सुसंगत जलाशय नीति के अंतर्गत नदियों और तालाबों का पुनर्जीवन किया जाएगा और आवंटन में परंपरागत मछुआरों को प्राथमिकता दी जाएगी.

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बोला हमला

इसके बाद चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे राहुल गांधी ने हर बार की तरह इस बार भी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर हमला बोला. इस दौरान चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सच्चाई ये है कि नरेन्द्र मोदी सिर्फ डोनाल्ड ट्रंप से ही नहीं डरते. मोदी का कंट्रोलर अडानी-अंबानी जैसे लोगों के हाथ में है.

उन्होंने कहा कि 1971 में इंदिरा गांधी को अमेरिका ने धमकी दी, लेकिन वे नहीं डरीं और जो करना था, वो करके दिखा दिया. वहीं, जब अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने नरेन्द्र मोदी से कहा- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ बंद कर दो तो मोदी ने दो दिन में ऑपरेशन रोक दिया. सच्चाई ये है कि नरेन्द्र मोदी सिर्फ ट्रंप से ही नहीं डरते. मोदी का कंट्रोलर अडानी-अंबानी जैसे लोगों के हाथ में है.

यह भी पढ़ें :- 

Manoj Tiwari के रोड शो में जबरदस्त हंगामा, जमकर चलीं लाठियां, सांसद बोले- ‘मोकामा जैसी घटना दोबारा…’

Sohail Rahman

Recent Posts

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026