बिहार में सरकार बनाने के लिए लाया गया एक अनोखा फॉर्मूला, जानें किस पार्टी को मिलेंगे कितने मंत्री

Bihar Election 2025: मीडिया सूत्रों से जानकारी सामने आई है कि बिहार में एनडीए गठबंधन की ओर से मंत्री पद की नियुक्ति का फॉर्मूला तय हो गया है.

Published by Divyanshi Singh

Bihar Election 2025: बिहार में NDA को बड़ी जीत मिली है. अब सरकार गठन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है.विवार को जेडीयू और बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के बीच कई बैठकों के बाद सरकार के मंत्रिमंडल पर फैसला हो गया. मीडिया सूत्रों से जानकारी सामने आई है कि बिहार में एनडीए गठबंधन की ओर से मंत्री पद की नियुक्ति का फॉर्मूला तय हो गया है. इसे 6-1 के अनुपात में लागू किया जाएगा. यानी हर छह विधायकों पर एक मंत्री सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल हो सकता है. 

किस पार्टी से कितने मंत्री बनने की संभावना

BJP से 15 या 16 मंत्री बन सकते हैं वहीं JDU से 14+1 मंत्री बनने की संभावना है. वहीं एलजेपी से मंत्रियों की संख्या 3 हो सकती है. जबकि उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम को 1 मंत्री मिल सकता है.मांझी की हम पार्टी से भी एक मंत्री बनने की संभावना है.

बिहार को कब मिलेगा नया मुख्यमंत्री?

बिहार में एनडीए (202 सीटें) ने प्रचंड बहुमत हासिल कर लिया है. जहां एक ओर मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तैयारियां चल रही हैं, वहीं राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) भी अपनी हार के बाद विचार-विमर्श के दौर में है. सूत्रों के अनुसार 22 नवंबर से पहले बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा.एनडीए सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तारीखों का ऐलान करेंगे.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को राजभवन में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे. 

सरकार गठन को लेकर हो रही हैं बैठकें

बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद दिल्ली से पटना तक नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है.बिहार में सरकार गठन को लेकर एनडीए गठबंधन दलों के विधायकों की बैठकें जारी हैं. इस बीच, रविवार को जेडीयू के वरिष्ठ नेता संजय झा और ललन सिंह ने अमित शाह से मुलाकात की.एनडीए ने सभी दलों की विधायी गतिविधियों पर चर्चा के लिए अगले हफ्ते एक बैठक बुलाई है.

विपक्ष में निराशा

हार के बाद विपक्ष में निराशा का माहौल है. चुनावी हार के बाद तेजस्वी यादव ने कल समीक्षा बैठक बुलाई है. बैठक में आरजेडी विधायक और पराजित उम्मीदवार शामिल होंगे.महागठबंधन की दूसरी सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी कांग्रेस के नेताओं बिहार चुनाव में मिली इस करारी हार के सबसे बड़े कारण के रूप में मतदाता सूची से हटाए गए करीब 65 लाख वोटर्स को बताया. वहीं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया.

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026