‘गधे खा रहे हैं च्यवनप्राश’ बिहार में प्रचार के दौरान नितिन गडकरी ने ऐसा क्यों कहा?

Nitin Gadkari Rally Bihar: बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कुछ ऐसा कहा जो चर्चा का विषय बन गया.

Published by Sohail Rahman

Bihar Election 2025: बिहार में पहले चरण की वोटिंग खत्म हो चुकी है. अब दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी और मतगणना 14 नवंबर को होंगे. इस बीच, अलग-अलग पार्टियों की चुनावी रैलियां निरंतर जारी है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार (06 नवंबर, 2025) को सुपौल के गांधी मैदान में एनडीए की एक विशाल चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा बोल दिया जिसकी चारों तरफ चर्चा हो रही है.

नितिन गडकरी ने विपक्ष पर किया कटाक्ष

इस रैली के दौरान उन्होंने एनडीए समर्थित जेडीयू उम्मीदवार और मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव के लिए समर्थन और वोट की अपील की. ​​केंद्रीय मंत्री ने नवाचार, तकनीक और विकास के नए मॉडलों पर भी चर्चा की. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इधर गधे, उधर गधे, सब तरफ गधे… अच्छे घोड़ों को घास नहीं मिल रही है और गधे च्यवनप्राश खा रहे हैं.

इसके अलावा, गडकरी ने कहा कि लोगों को ऐसे नेताओं को चुनना चाहिए जो जाति और धर्म से ऊपर उठकर विकास की वकालत करें. उन्होंने आगे जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे लिए न कोई जाति है, न कोई संप्रदाय, न कोई धर्म – सब कुछ मेरा है. मैं तुम्हारा हूं और तुम मेरे हो. अपने भाषण के अंत में गडकरी ने लोगों से एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार विजेंद्र प्रसाद यादव को वोट देने की अपील की, ताकि सुपौल और कोसी क्षेत्र का विकास जारी रह सके.

यह भी पढ़ें :- 

Related Post

वोटिंग समाप्त के बाद आखिर चुनाव आयोग ने क्यों नहीं की पत्रकार वार्ता, ये हो सकती हैं 3 बड़ी वजहें

विजेंद्र प्रसाद यादव ने क्या कहा?

इसके अलावा, जनसभा को जदयू प्रत्याशी विजेंद्र प्रसाद यादव ने भी संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा किसुपौल का ऐतिहासिक महत्व है. 1957 की विनाशकारी बाढ़ के दौरान भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद यहां बेरिया मंच पर आए थे. उस समय बिहार के मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह थे, जबकि पंडित नेहरू ने कोसी परियोजना के लिए एक पैसा भी आवंटित नहीं किया था. भावुक होकर तत्कालीन मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को आमंत्रित किया और बांध का शिलान्यास करवाया.

विजेंद्र यादव ने कहा कि इस ऐतिहासिक घटना को ध्यान में रखते हुए उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सुपौल-बेरिया मंच-मरौना-मधेपुर-दरभंगा दो लेन सड़क निर्माण का अनुरोध किया. जनता की इस मांग को स्वीकार करते हुए नितिन गडकरी ने नई सड़क परियोजना की घोषणा की. उन्होंने कहा कि सुपौल से बेरिया मंच-मधेपुर-दरभंगा तक एक नई सड़क बनाई जाएगी. चुनाव के बाद मैं स्वयं आकर इस परियोजना का भूमिपूजन करूंगा. 

यह भी पढ़ें :- 

बिहार में पहले चरण के मतदान में रिकॉर्ड तोड़ हुई वोटिंग, यहां देखें- पूरी रिपोर्ट

Sohail Rahman

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026