Seat Samikaran: इस सीट से कभी नहीं जीती कांग्रेस और राजद, क्या इस बार मुकेश सहनी की VIP भेद पाएगी ये किला?

बिहार का कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र नए परिसीमन में के बाद, यहां से कांग्रेस और राजद ने कभी जीत दर्ज नहीं की. जानिए क्या इस बार महागठबंधन यहां अपनी पकड़ मजबूत कर पाएगा और चुनावी लड़ाई का परिणाम क्या होगा?

Published by Shivani Singh

बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही 78 कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज़ हो गई है. यह विधानसभा क्षेत्र समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र 2007 के परिसीमन में अस्तित्व में आया. इससे पहले, कुशेश्वरस्थान, रोसड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिंघिया विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा था. यह विधानसभा क्षेत्र बिरौल प्रखंड की एक नगर परिषद और सात पंचायतों, कुशेश्वरस्थान प्रखंड की सभी 14 पंचायतों और पूर्वी प्रखंड की एक नगर परिषद और सात पंचायतों को मिलाकर बना है.

नए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आए कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र में अब तक चार चुनाव हो चुके हैं। भाजपा ने एक बार और जदयू ने तीन बार जीत हासिल की है. कांग्रेस और राजद को इस क्षेत्र में अभी तक जीत नहीं मिली है.

इस बार महागठबंधन से मुकेश सहनी को ये सीट मिली है जहाँ से गणेश भारती VIP के उम्मीदवार हैं. अब ये सवाल है कि क्या VIP महागठबंधन को यह सीट जीतकर देगी.

Bihar Election: हर बार बदलती रही तरारी की सत्ता; कौन होगा इस बार का राजा?

कुशेश्वरस्थान से रहे अब तक के विधायक —
(सिंघिया विधानसभा क्षेत्र में)

Related Post

1952 – गजेन्द्र नारायण सिंह (कांग्रेस)
1957- श्यामा कुमारी (कांग्रेस)
1962- बबुए लाल महतो (कांग्रेस)
1967- श्यामा कुमारी (कांग्रेस)
1972- राम जतन पासवान (सीपीआई)
1977-राम जतन पासवान (सीपीआई)
1980-राम जतन पासवान (सीपीआई)
1985-डा. अशोक कुमार (कांग्रेस)
1990-डा. अशोक कुमार (कांग्रेस)
1995-जगदीश पासवान (जनता दल)
2000-डा. अशोक कुमार (कांग्रेस)
2005- डा. अशोक कुमार (कांग्रेस)
2005- डा. अशोक कुमार (कांग्रेस) (मध्यावधि)

(नये परिसीमन के तहत कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र में)

2010- शशिभूषण हजारी (भाजपा)
2015- शशिभूषण हजारी (जदयू)
2020- शशिभूषण हजारी (जदयू )
2021-अमन भूषण हजारी (जदयू) (उपचुनाव)

Bihar election news: चुनाव से पहले तेजू भैया ने खोल दी राहुल गांधी की पोल! खड़े-खड़े कर दिया रोस्ट

Shivani Singh

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026