बिहार में पहले चरण का मतदान जारी, दोपहर 3:00 बजे तक 53.77 प्रतिशत डाले गए वोट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी पहले चरण की वोटिंग के बीच दोपहर 3 बजे तक की वोटिंग पर्सेंटेज सामने आ गई है. दोपहर 3 बजे तक बिहार में 53.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.

Published by Sohail Rahman

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी पहले चरण की वोटिंग के बीच दोपहर 3 बजे तक की वोटिंग पर्सेंटेज सामने आ गई है. दोपहर 3 बजे तक बिहार में 53.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. बिहार चुनाव के पहले चरण में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की लखीसराय, बाहुबली अनंत सिंह की मोकामा और आरजेडी उम्मीदवार ओसामा शहाब (दिवंगत शहाबुद्दीन के बेटे) की रघुनाथपुर सीट भी चर्चा में है.  दिलचस्प बात ये है कि लोक गायिका मैथिली ठाकुर भी बीजेपी के टिकट पर अलीनगर से चुनाव लड़ रही हैं.  इसके अलावा, अगर दूसरे चरण की बात करें तो 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. जबकि चुनाव नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. 

जिलेवार यहां देखें वोटिंग प्रतिशत (Check district-wise voting percentage here)

  • बेगूसराय- 59.82% 
  • भोजपुर- 50.07%
  • बक्सर- 51.69% 
  • दरभंगा- 51.75%
  • गोपालगंज- 58.17% 
  • खगड़िया- 54.77%
  • लखीसराय- 57.39%
  • मधेपुरा- 55.96%
  • मुंगेर- 52.17%
  • मुजफ्फरपुर- 58.40%
  • नालंदा- 52.32%
  • पटना – 48.69%
  • सहरसा- 55.22%
  • समस्तीपुर- 56.35%
  • सारण- 54.60%
  • शेखपुरा-49.37%
  • सीवान-50.93%
  • वैशाली- 53.63%

कितने सीटों पर डाले जा रहे वोट? (How many seats are being voted on?)

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है. राज्य की कुल 243 सीटों में से 18 जिलों के 121 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता 1,314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए वोट डालेंगे. आज चुनाव लड़ने वाले शीर्ष नेताओं में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव, उनके भाई और जनशक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और अनंत सिंह शामिल हैं.

Related Post

कब तक होंगे मतदान? (When will the voting take place?)

मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा, हालांकि सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर और सूर्यगढ़ा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 56 बूथों पर मतदान की अवधि शाम 5 बजे तक घटा दी गई है. सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सत्ता बरकरार रखने के लिए और महागठबंधन विधानसभा चुनावों में मजबूत वापसी की उम्मीद कर रहा है.

यह भी पढ़ें :- 

बिहार में पहले चरण का मतदान जारी, दोपहर 3:00 बजे तक 53.77 प्रतिशत डाले गए वोट

‘राजद के गुंडों की छाती पर बुलडोजर चलेगा’ काफिले पर चप्पल फेंके जाने पर ये क्या बोल गए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा?

Sohail Rahman

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026