Bihar Elections 2025: NDA में मचा घमासान! सिकंदरा सीट पर मांझी का अल्टीमेटम, बोले- ‘हर हाल में वहां से…’

Bihar Election 2025: मांझी के मुताबिक, सिकंदरा विधानसभा सीट को लेकर जिस तरह से चिराग की पार्टी लोजपा (रामविलास) कर रही है वह गलत है. पढ़िए और जानिये क्या कुछ कहा है.

Published by Mohammad Nematullah

Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव से पहले सिकंदरा विधानसभा सीट को लेकर एनडीए नेताओं के बीच विवाद उभर रहा है. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक अहम बयान दिया है. सोमवार (22 सितंबर, 2025) को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि गठबंधन में कम से कम इतनी लज्जा तो होनी ही चाहिए कि अपने ही गठबंधन सहयोगियों द्वारा जीती गई सीट पर कोई उम्मीदवार उतारने का प्रयास नहीं करना चाहिए.

मांझी के कहा कि सिकंदरा विधानसभा सीट को लेकर चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) का व्यवहार गलत है. उन्होंने कहा मुझे नहीं पता कि वहां से लोजपा (रामविलास) का उम्मीदवार कौन है, लेकिन हमारे प्रफुल्ल कुमार मांझी वहां से विधायक हैं. हमारे प्रफुल्ल कुमार मांझी हर हाल में वहां से चुनाव लड़ेंगे. मांझी गया के गोदावरी स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात करके बताया. 

मांझी ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना (Manjhi targeted Tejashwi Yadav)

दूसरी ओर मांझी ने तेजस्वी यादव पर हमला बोला. नवरात्रि के पहले दिन तेजस्वी यादव द्वारा एक्स पर की गई पोस्ट को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां के बारे में एक नहीं बल्कि दो बार अभद्र टिप्पणी करने के लिए अपनी मां से माफ़ी मांगनी चाहिए. 2005 से पहले उनके पिता के कार्यकाल में जंगलराज था. हाईकोर्ट ने भी कहा था कि बिहार में जंगलराज था.

Related Post

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उस समय (लालू के शासनकाल) बिजली जुगनु जैसी मिलती थी. आज 8400 मेगावाट बिजली है. क्या उन्हें (तेजस्वी यादव) ये पसंद नहीं है? उन्हें पश्चाताप करना चाहिए और देवी मां से प्रार्थना करनी चाहिए. कृपया हमारे लोगों द्वारा की गई गलतियों को क्षमा करें. अगर तेजस्वी यादव को यह दिखाई नहीं देता है. तो हम प्रार्थना करते हैं कि देवी मां तेजस्वी और कांग्रेस वालों को सद्बुद्धि दीजिए कि जो काम शांति, विकास और अमन का हो रहा है वह उनको दिखे.

प्रियंका गांधी की सभा पर कहा (Said on Priyanka Gandhi’s meeting)

26 सितंबर को मोतिहारी में प्रियंका गांधी की सभा है. इस पर मांझी ने कहा कि सभी को आजादी है. आकर अगर वह भी क्षमा मांग लें कि पीएम की मां के प्रति कांग्रेस और आरजेडी वालों ने जो उच्चारण किया है इसके लिए माफी मांगते हैं.

क्या गुनाह है गिफ्ट लेना, जाने आखिर कैसे Jacqueline Fernandez पर कसा कानून का शिकंजा?

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026