Bihar Chunav 2025: बिहार में NDA और INDI अलायंस का खेल बिगाड़ेगीं ये नई पार्टियां! डाल लें इन पर एक नजर

Bihar Chunav 2025: इस बार बिहार विधानसभा चुनावों 2025 में कुछ नई राजनीतिक पार्टियां चुनावी मैदान में उतरेंगी, जिनमें जन सुराज पार्टी, इंडियन इंकलाब पार्टी, इंडियन इंकलाब पार्टी विकास वंचित इंसान पार्टी शामिल हैं, जोकि इस बार NDA और INDI एलायंस जैसे बड़ी खिलाड़ियों का खेल बिगाड़ सकते हैं।

Published by Shubahm Srivastava

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनावों 2025 को लेकर सभी बड़ी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। फिलहाल विपक्ष ने बिहार SIR और वोट चोरी का मुद्दा सरकार के खिलाफ उठा रखा है। इसको लेकर INDI एलायंस ने बिहार में वोटर अधिकार यात्रा शुरू की है, जिसमें राहुल गांधी और तेजस्वी यादव दिखाई दे रहे हैं। NDA ने भी अपनी तरफ से चुनाव को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। 

लेकिन इस बार मैदान में कुछ नई पार्टियां भी उतर रही हैं, जो NDA और INDI एलायंस का खेल बिगाड़ सकती है। इनमें सबसे आगे प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी है, जो काफी पहले से बिहार में अपनी पैठ बढ़ाने में लगी हुई है। इसके अलावा कुछ और पार्टियां भी शामिल हैं, चलिए उन पर एक नजर डाल लेते हैं। 

जन सुराज देगी कड़ी टक्कर!

देश की राजनीति में प्रशांत किशोर का नाम आज काफी चर्चा में है। कभी दूसरे दलों के लिए चुनावी रणनीति बनाने वाले प्रशांत किशोर अब बिहार चुनाव में अपनी पार्टी जन सुराज को मैदान में उतार चुके हैं। पीके के नाम से मशहूर प्रशांत किशोर ने जन सुराज यात्रा पदयात्रा शुरू की थी। इस दौरान उन्होंने बिहार के गांवों का पैदल भ्रमण किया। पिछले साल उन्होंने जन सुराज नाम से अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान किया था।

बता दें कि पीके कुछ साल पहले तक नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड से जुड़े थे। लेकिन जेडीयू के साथ उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं चला। जन सुराज की शुरुआत पिछले साल बिहार विधानसभा की चार सीटों पर हुए उपचुनाव से हुई थी। लेकिन उन्हें एक भी सीट पर जीत नहीं मिली। विधानसभा चुनाव में जन सुराज रोजगार और विकास के मुद्दे को लेकर चल रहा है।

इंडियन इंकलाब पार्टी लगाएगी जोर

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार सबकी नज़र भारतीय इंकलाब पार्टी पर भी रहेगी। ख़ास बात यह है कि इस पार्टी का गठन आईपी गुप्ता ने किया है, जो पहले कांग्रेस में थे। लेकिन इसी साल अप्रैल में उन्होंने पार्टी से अलग होकर अपनी अलग पार्टी बना ली। बता दें कि आईपी गुप्ता का तांती और तत्वा जाति में अच्छा प्रभाव है। इन दिनों यह जाति अनुसूचित जाति में शामिल होने के लिए संघर्ष कर रही है।

अप्रैल में आईपी गुप्ता ने पटना के गांधी मैदान में एक महारैली का आयोजन किया था। इसमें बड़ी संख्या में लोग आए थे। भारतीय इंकलाब पार्टी महागठबंधन में शामिल होने की कोशिश में है। इसके अलावा आईपी गुप्ता की पार्टी ओवैसी की AIMIM के संपर्क में भी है।

जय हिंद सेना भी मैदान में

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की नौकरी छोड़कर जय हिंद सेना बनाने वाले शिवदीप वामनराव लांडे बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। लांडे वैसे तो महाराष्ट्र के रहने वाले हैं, लेकिन इस बार वे बिहार में अपनी किस्मत आजमाएँगे। लांडे का कहना है कि वे जाति या अगड़े-पिछड़े की नहीं, बल्कि विकास की राजनीति करेंगे।

विकास वंचित इंसान पार्टी करेगी खेला!

हेलीकॉप्टर बाबा के नाम से मशहूर प्रदीप निषाद ने विकासशील वंचित इंसान पार्टी (वीवीआईपी) का गठन किया है। आपको बता दें कि प्रदीप निषाद पहले मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) में थे। लेकिन पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी से मतभेद के कारण उन्होंने वीआईपी छोड़ दी थी।

प्रदीप निषाद ने कहा है कि वे शोषितों, पीड़ितों, दलितों, महादलितों, अति पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक उत्थान के लिए काम करेंगे। निषाद ने दावा किया कि वीवीआईपी सभी जातियों, धर्मों और संप्रदायों के लोगों की पूरी भागीदारी सुनिश्चित करेगी। लेकिन माना जा रहा है कि वीवीआईपी की नजर निषाद-मल्लाह जाति के वोटों पर भी है।

Bihar Chunav: राहुल गांधी, तेजस्वी यादव झूठ बोल कर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं: रविशंकर प्रसाद

Shubahm Srivastava

Recent Posts

कौन हैं हांडे एर्सेल? जिन्होंने शाहरुख खान को बताया ‘अंकल’; सोशल मीडिया पर मच गई सनसनी

Hande Ercel on Shah Rukh Khan: सोशल मीडिया यूज़र्स ने तुरंत क्लिप को उठाया, जिसमें…

January 20, 2026