महागठबंधन या NDA, बिहार में किसकी सरकार? आज नहीं कल आएगा Axis My India का Exit Poll

Bihar Election 2025: बिहार में दोनों चरणों की वोटिंग खत्म हो गई है. ऐसे में अब सबकी नजरें एग्जिट पोल पर टिकी हुई है.

Published by Sohail Rahman

Bihar Exit Poll 2025: बिहार में राजनीतिक माहौल उत्सुकता से भरा हुआ है, क्योंकि बिहार में मंगलवार (11 नवंबर, 2025) को दूसरे चरण का मतदान खत्म हो गया है. अब सबकी नजरें एग्जिट पोल पर टिकी हुई है. जानकारी सामने आ रही है कि एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल 12 नवंबर, 2025 को शाम 5:30 बजे आएगा. अब तक जितने भी एग्जिट पोल सामने आये हैं.  सबमें एनडीए को बहुमत मिलती हुई नजर आ रही है. हालांकि, स्पष्ट नतीजे 14 नवंबर को ही आएंगे.

बिहार में दो चरणों में हुई वोटिंग

बिहार में अबकी बार दो चरणों में मतदान हुआ है. 6 नंवबर को पहले चरण का मतदान और आज यानी मंगलवार (11 नवंबर, 2025) को दूसरे चरण की वोटिंग संपन्न हुई है. दोनों चरणों में छप्पर फाड़ वोटिंग हुई है.पहले चरण में जहां 64 प्रतिशत वोटिंग हुई तो दूसरे चरण में 67 प्रतिशत वोटिंग की खबर सामने आ रही है. इस चुनाव में 7 करोड़ से ज्यादा मतदाता शामिल हुए. पहले चरण में 18 जिलों की की 121 सीटों और दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर वोट पड़े. 14 नवंबर को बिहार चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे. और पता चल जाएगा कि बिहार में किसकी सरकार आ रही है.

अगर 2020 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो एनडीए को 125 सीटें, महागठबंधन को 110 सीटें मिली थी. ओवैसी की एआईएमआईएम को 5 सीटों पर जीती थी. मायावती की बीएसपी भी एक सीट जीतने में कामयाब रही थी.

Related Post

Sohail Rahman

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026