Bihar Election 2025 : ‘जुग जुग जिया…’ क्या बिहार चुनाव में गूंजेगा BJP सांसद मनोज तिवारी का गाया गीत

Bihar Chunav 2025 : भारतीय जनता पार्टी के नेता और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी ने बिहार चुनाव 2025 के मद्देनजर एक गीत गाया है, जो चुनाव में मुख्य गीत हो सकता है।

Published by JP Yadav

Manoj Tiwari song bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में 2-3 महीने का वक्त बचा है, लेकिन अभी से सभी राजनीतिक दल इसकी तैयारी में जुट गए हैं। मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और महागठबंधन के बीच माना जा रहा है, जिसका नेतृत्व राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस कर रहे हैं। जहां एक ओर सत्ता में वापसी के लिए बेताब कांग्रेस और RJD बिहार में वोट अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर BJP ने भी मैदान में उतर चुकी है। इसी कड़ी में उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने बिहार चुनाव 2025 के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड किया। यह गाना बिहार चुनाव में BJP की ओर से चुनावी सॉन्ग भी हो सकता है। वहीं, मनोज तिवारी ने वोट अधिकारी यात्रा को लेकर कटाक्ष किया और कहा कि बिहार में राहुल गांधी ने तेजस्वी और अखिलेश यादव को भी साथ ले लिया है। 

वाराणसी में रिकॉर्ड किया सॉन्ग

बिहार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी भी पूरी तरह से जुट गई है। BJP बिहार में जमीनी स्तर पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गई है। इसी कड़ी में पिछले दिनों वाराणसी पहुंचे BJP सांसद और भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने स्टार मनोज तिवारी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ-साथ अखिलेश यादव पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने एक चुनाव गीत भी रिकॉर्ड किया.  दरअसल, मनोज तिवारी प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय पर जनसुनवाई करने पहुंचे थी. इसके बाद महादेव डिजिटल स्टूडियो गए। तय कार्यक्रम के तहत उन्होंने बिहार चुनाव के लिए ‘जुग जुग जिया बिहार’ नाम से राजनीतिक गीत रिकॉर्ड किया।

गीत में महापुरुषों का जिक्र

मिली जानकारी के मुताबिक, मनोज तिवारी ने जो गीत रिकॉर्ड किया है, उसमें बिहार के महापुरुषों का जिक्र किया गया है। इनमें आर्यभट्ट, जयप्रकाश, चाणक्य और महात्मा गांधी के कार्यों के साथ बिहार के गौरव और सामूहिक रूप से राज्य के इतिहास पुरुषों की तारीफ की गई है। वहीं, महादेव डिजिटल स्टूडियो के मैनेजिंग डायरेक्टर मासूम अली ने इस मौके पर कहा कि सॉन्ग जुग जुग जिया में बिहार की नीतियों और हस्तियों के साथ महापुरुषों का जिक्र किया गया है। 

राहुल गांधी को लिया निशाने पर

वाराणसी में मीडिया से बातचीत में सांसद मनोज तिवारी ने राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर तंज कसते हुए आलोचना की. उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का बिना नाम लिए कहा कि बिहार में भ्रम, झूठ और भ्रांति फैलाया जा रहा है, लेकिन वह इसमें कभी सफल नहीं हो सकते हैं। राहुल गांधी के आरोपों पर कहा कि वह चुनाव आयोग को बदनाम करना चाहते हैं। मनोज तिवारी ने कहा कि  अगर चुनाव आयोग किसी से मिला होता केरल में सीपीएम की और तमिलनाडु में डीएमके की सरकार नहीं होती। इसके साथ ही  कर्नाटक में कांग्रेस और बंगाल में टीएमसी की सरकार भी नहीं होती। 

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

Ram Rahim: पत्रकार हत्या केस में राम रहीम को झटका नहीं, राहत! हाई कोर्ट ने बदल दिया फैसला; जानें क्या था मामला?

Chhatrapati Murder Case: राम रहीम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. दरअसल, पंजाब…

March 7, 2026

Dhurandhar 2 Trailer Release: धमाकेदार एंट्री के साथ आया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, फैंस बोले–ब्लॉकबस्टर पक्की!

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसने आते ही…

March 7, 2026

क्या आप जानते हैं कि बिना मशीनों के हमारे पुर्वजों का इलाज कैसे होता था?

जैसे आज के समय में बीमारीयों का पता बड़ी-बड़ी मशीनों से लगता है, वैसे ही…

March 7, 2026