कांग्रेस नेता अलका लांबा का बड़ा बयान, ‘बिहार में मुस्लिम महिलाओं को उनके मताधिकार से वंचित…’

Alka Lamba On Bihar Election 2025: कांग्रेस नेता अलका लांबा ने दावा किया कि बिहार के छह जिलों में लगभग 23 लाख महिलाओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं. ये वोट 59 विधानसभा सीटों से काटे गए हैं.

Published by Hasnain Alam

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का इंतजार है. इससे पहले कांग्रेस नेता अलका लांबा ने बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बिहार में बड़ी संख्या में महिलाओं, खासकर दलित और मुस्लिम महिलाओं को उनके मताधिकार से वंचित किया गया है. उन्‍होंने कहा कि बीजेपी ने सुनियोजित साजिश के तहत एक बड़े तबके को वोट से वंचित किया है, जिसमें चुनाव आयोग ने समर्थन दिया है. 

अलका लांबा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का उद्देश्य लोगों को मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करना और ‘वोट चोरी’ की कोशिशों को रोकना था. उन्होंने बताया कि बिहार के छह जिलों में लगभग 2.27 मिलियन (लगभग 23 लाख) महिलाओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं. ये वोट 59 विधानसभा सीटों से काटे गए हैं.

कांग्रेस हमेशा एसआईआर के खिलाफ रही है: अलका लांबा

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकता है. अलका लांबा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा एसआईआर के खिलाफ रही है और पार्टी देशभर में इसके खिलाफ आवाज उठाती रही है. हम एसआईआर के खिलाफ थे, हैं और रहेंगे. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की प्रासंगिकता आज भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि देश में धर्म के नाम पर नफरत फैलाने की कोशिशें जारी हैं.

Related Post

गर्भवती मुस्लिम महिला को धर्म देखकर इलाज से वंचित किया गया: कांग्रेस नेता

कांग्रेस नेता ने कहा- ‘अगर बरेली में किसी मुसलमान ने ‘आई लव मोहम्मद’ बोला तो इसमें आपत्तिजनक क्या था? फिर भी शहर को जला दिया गया, बुलडोजर चलाए गए.’ उन्होंने जौनपुर की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वहां एक गर्भवती मुस्लिम महिला को धर्म देखकर इलाज से वंचित किया गया, जबकि बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ कहने पर निर्दोष लोगों पर लाठियां चलाई गईं. लांबा ने आरोप लगाया कि योगी सरकार धर्म और जाति के आधार पर प्रशासनिक कार्रवाई कर रही है.

भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर क्या बोलीं अलका लांबा?

वहीं भारत बनाम पाकिस्तान महिला विश्व कप मैच पर प्रतिक्रिया देते हुए अलका लांबा ने कहा- ‘चाहे पुरुषों का मैच हो या महिलाओं का, मौजूदा हालात में भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होना चाहिए था. हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष नागरिक मारे गए, लेकिन किसी को उनकी परवाह नहीं है. गृह मंत्री अमित शाह के बेटे, जो क्रिकेट बोर्ड के मुखिया हैं, उनकी इच्छा के कारण मैच आयोजित हुआ, जबकि देश इसके पक्ष में नहीं था.’

Hasnain Alam
Published by Hasnain Alam

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026