बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका! AAP ने जारी की उम्मीदवारों का पहली सूची, किसे कहां से मिला टिकट?

Bihar AAP Candidates List: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में 11 उम्मीदवारों का नाम है. इस तरह प्रत्याशियों की सूची जारी करने के मामले में 'आप' पहली पार्टी बन गई है.

Published by Hasnain Alam

AAP Candidates First List For Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से कुछ देर पहले आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नाम हैं. इस लिस्ट में बेगुसराय, दरभंगा के कुशेश्वरस्थान, सारण के सरैया, पूर्णिया के कस्बा, मधुबनी के बेनीपट्टी, पटना के फुलवारी शरीफ और बांकीपुर, किशनगंज सदर, सीतामढ़ी के परिहार, मोतिहारी के गोविंदपुर और बक्सर सदर विधानसभा से उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया गया है.

बिहार AAP की ओर से उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा गया- ‘बिहार में आम आदमी पार्टी का चुनावी धमाका, आम आदमी पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, बिहार प्रदेश प्रभारी अजेश यादव, सहप्रभारी अभिनव राय और प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव ने प्रेसवार्ता कर 11 लोगों की सूची जारी की.’

किसे कहां से मिला टिकट?

1.बेगूसराय (बेगूसराय)- डॉ० मीरा सिंह
2. कुशेश्वर (दरभंगा)- योगी चौपाल
3. तरैया (सारण)- अमित कुमार सिंह
4. कस्बा (पूर्णिया)- भानु भारतीय
5. बेनीपट्टी (मधुबनी)- शुभदा यादव
6. फुलवारी (पटना)- अरुण कुमार रजक
7. बांकीपुर (पटना)- डॉ० पंकज कुमार
8. किशनगंज (किशनगंज)- अशरफ आलम
9. परिहार (सीतामढ़ी)- अखिलेश नारायण ठाकुर
10. गोविंदगंज (मोतिहारी)- अशोक कुमार सिंह
11. बक्सर (बक्सर)- पूर्व कैप्टन धर्मराज सिंह

महागठबंधन को दिया आम आदमी पार्टी ने झटका

Related Post

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान आज चुनाव आयोग करने जा रही है. उससे पहले आम आदमी पार्टी ने महागठबंधन को बड़ा झटका दिया है और अकेले ही मैदान में उतरते हुए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. इससे पहले लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर बने इंडिया गठबंधन के साथ थी. 

22 नवंबर को खत्म हो रहा बिहार विधानसभा का कार्यकाल

चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार भी बिहार के चुनाव अक्टूबर-नवंबर महीने में ही होंगे.मुख्य चुनाव आयुक्त  ज्ञानेश कुमार ने रविवार को जानकारी दी कि बिहार में 22 नवंबर से पहले विधानसभा चुनाव संपन्न होंगे. सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बताया कि 22 नवंबर तक बिहार विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है. उसके पहले ही राज्य में चुनाव संपन्न होंगे.

बिहार में बीजेपी इस समय सबसे बड़ी पार्टी

बिहार विधानसभा में 243 सीटों पर चुनाव होना है. फिलहाल इस समय एनडीए की सरकार है और बीजेपी के सबसे ज्यादा 80 विधायक हैं.

Hasnain Alam

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026