Congress, Chhattisgarh: कांग्रेस संगठन में बदलाव, कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की तैयारी, क्या हो पाएगी पार्टी मजबूत!

Chhattisgarh News: कांग्रेस संगठन में बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सृजन कार्यक्रम के बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि प्रदेश में दो कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं।

Published by

जगजीत सिंह की रिपोर्ट, Chhattisgarh News: कांग्रेस संगठन में बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सृजन कार्यक्रम के बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि प्रदेश में दो कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। हालांकि अंतिम फैसला आलाकमान के हाथ में है। लेकिन इस हलचल के बीच बीजेपी ने कांग्रेस पर तंज कस दिया है। 

कांग्रेस में दो कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की चर्चा

कांग्रेस संगठन में फेरबदल की कवायद तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में दो कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की चर्चा जोर पकड़ रही है। जानकारी के मुताबिक पार्टी संगठन को कसावट और मजबूती देने के लिए जातीय और क्षेत्रीय समीकरण साधने की कोशिश में है। हालांकि पीसीसी चीफ दीपक बैज का कहना है कि यह फैसला पूरी तरह आलाकमान का है। 

UP चुनाव से पहले BJP से बिछड़ने की तैयारी! मंत्री संजय निषाद ने कही ऐसी बात, जानकर उड़ेंगे होश

कांग्रेस खुद ही अपने संगठन को लेकर कंफ्यूज

उधर बीजेपी ने कांग्रेस की इस हलचल पर तंज कसा है। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस का संगठनात्मक संकट और गहराता जा रहा है और यह बदलाव उसकी कमजोरी को दिखाता है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव का कहना है कि कांग्रेस खुद ही अपने संगठन को लेकर कंफ्यूज है। जब सत्ता में रहती है तो कांग्रेस सभी वर्गों को उपेक्षित करती है।  

बदलावों से कांग्रेस कितनी मजबूत होगी

कांग्रेस का अंत नजदीक है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में दो कार्यकारी अध्यक्ष बनने की अटकलों ने सियासी माहौल को गरमा दिया है। लेकिन, आलाकमान क्या फैसला लेता है, उस पर सबकी निगाहें टिकी हैं। कांग्रेस का मकसद साफ है, प्रदेश में संगठन को नई जान देना, जातीय समीकरण साधना और आने वाले चुनावों के लिए कमर कसना। अब देखना यह होगा कि इन बदलावों से कांग्रेस कितनी मजबूत हो पाती है।

Jajpur News, Odisha: बेटे की खामोश आंखें और मां का उजड़ा आशियाना, जाजपुर की बाढ़ की मार

Published by

Recent Posts

Toll Tax Hike: टोल हुआ महंगा! बुधवार से सफर पर बढ़ा खर्च, जानें नई दरें

toll tax rates: टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले गैर-वाणिज्यिक वाहन…

March 31, 2026

ओवरटाइम कराना अब महंगा! महिलाओं के लिए आई अच्छी खबर; हरियाणा सरकार के नए नियम लागू

Haryana Latest News: नए नियमों के तहत किसी भी कर्मचारी से एक दिन में अधिकतम…

March 31, 2026

Cicada COVID variant: 23 देशों में फैल रहा नया ‘कोरोना’! क्या है Cicada Virus, भारत के लिए कितनी चिंता?

Corona New Variant Cicada Virus: दुनिया में कोरोना का नया वेरिएंट Cicada BA.3.2 फैल रहा…

March 31, 2026

हिमाचल में एंट्री टैक्स खत्म! सुक्खू सरकार ने लिया बड़ा यू-टर्न? कारोबारियों में खुशी की लहर

Himachal Pradesh Entry Tax: राज्य में प्रवेश करने वाले वाहनों को उसी दर पर टैक्स…

March 31, 2026

Delhi Mouse Fight Viral Video: दिल्ली की सड़क पर ‘चूहों की फाइट’ बनी लाइव शो, देखने उमड़ी भीड़, वीडियो हुआ वायरल

Delhi Mouse Fight Viral Video: दिल्ली में दो चूहों की लड़ाई का एक मजेदार वीडियो…

March 31, 2026