Categories: जॉब

यूपी के युवाओं के लिए खुशखबरी! जल्द होने जा रही लेखपाल से लेकर नायब तहसीलदार तक की भर्ती, पढ़िए पूरी डिटेल्स

UP Revenue Department Bharti 2025: उत्तर प्रदेश सरकार राजस्व विभाग में लंबे समय से खाली पड़े हजारों पदों को जल्द भरने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद अब लेखपाल, नायब तहसीलदार और राजस्व लिपिक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कुल 9640 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

Published by Ankit Patel

UP Revenue Department Bharti 2025: उत्तर प्रदेश सरकार राजस्व विभाग में लंबे समय से खाली पड़े हजारों पदों को जल्द भरने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद अब लेखपाल, नायब तहसीलदार और राजस्व लिपिक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कुल 9640 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। हाल ही में समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिया था कि राजस्व विभाग में खाली पदों को अभियान चलाकर जल्द से जल्द भरा जाए, ताकि जमीन संबंधी मामलों में तेजी लाई जा सके। इसके बाद अब भर्ती के प्रस्ताव संबंधित आयोगों को भेज दिए गए हैं।

लेखपाल के 7531 पदों पर भर्ती

राज्य सरकार की योजना के मुताबिक, सबसे ज्यादा भर्तियां लेखपाल के 7531 पदों पर की जाएंगी। ये पद उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के जरिए भरे जाएंगे। लेखपाल के कुल 30,837 पदों में ये भर्तियां सालों से लंबित थीं। वहीं, नायब तहसीलदार के 353 पद खाली हैं। इनकी भर्ती का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को भेजा जा चुका है। नायब तहसीलदार के कुल पदों की संख्या 1234 है।

Related Post

राजस्व लिपिक के 4694 पदों पर भर्ती

इसके अलावा राजस्व लिपिकों के 4694 रिक्त पदों को भी जल्द ही भरा जाएगा। इनमें से 2938 पद पदोन्नति से तथा 1756 पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। राजस्व परिषद स्तर पर पदोन्नति प्रक्रिया शुरू हो गई है तथा सीधी भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा गया है।

Ankit Patel
Published by Ankit Patel

Recent Posts

LPG e-KYC का झंझट खत्म,अब सिर्फ इन लोगों को कराना होगा बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन; सरकार ने बदला नियम

LPG eKYC Update: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने हाल ही में LPG उपभोक्ताओं के…

March 17, 2026

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में धूमावती माता की पूजा क्यों मानी जाती है खास? जानें इसका महत्व

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के दौरान माता धूमावती की पूजा की जाती है. नवरात्रि…

March 17, 2026

Salman Khan: भाईजान की फिल्म मातृभूमि का गाना ‘चांद देख लेना’ का टीजर हुआ आउट, फैंस हुए दीवाने

Salman Khan Movie Maatrubhumi Song: सलमान खान की फिल्म मातृभूमि का रोमांटिक गाना चांद देख…

March 17, 2026