Categories: जॉब

RRB Recruitment: युवाओं के लिए खुशखबरी, रेलवे में फिर निकली बंपर भर्ती, 5620 पदों पर जल्द शुरु होंगे आवेदन

RRB Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले लाखों लोगों के लिए रेलवे एक सुनहरा मौका लाई है. रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी और जूनियर इंजीनियर के पदों पर बंपर भर्ती का एलान कर दिया है.

Published by Mohammad Nematullah

RRB Recruitment 2025: सरकारी नौकरी (RRB Recruitment) की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. रेलवे लाखों लोगों के लिए एक सुनहरा मौका लेकर आया है. रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी और जूनियर इंजीनियर के खाली पड़े पदों पर भर्ती का एलान किया है. भर्तियों के तहत कुल 5620 पदों  के लिए आवेदन किया जाना है. आवेदन प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू होगी.  लंबे समय से सरकारी नौकरियों का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह अच्छा मौका है. 

NTPC UG लेवल पर भर्ती

रेलवे ने NTPC UG लेवल भर्ती के तहत 3050 पदों पर आवेदन मांगे हैं. इनमें टिकट क्लर्क, ट्रेन क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर कम टाइपिस्ट कई कई पद शामिल हैं. इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 28 अक्टूबर को शुरु होनी है. हालांकि इस बार कई नियमों में बदलाव भी किया गया है. अधिकतम आयु सीमा को घटाकर 30 साल कर दी गई है. पहले यह सीमा 33 साल थी. 

कितनी होनी चाहिए योग्यता?

  • उम्मीदवारों को न्यूनतम 12वीं पास होना जरूरी है.
  • सामान्य वर्ग के  लिए 12वीं में 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य है.
  • एसटी, एससी  और दिव्यांग उम्मीदवारों को छूट दी गई.
  • टाइपिस्ट पदों के लिए कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट .
  • टाइपिंग वाले पदों के लिए अतिरिक्त स्किल टेस्ट .
  • हर गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग भी होगी.

RRB JE के पदों पर भी होगी भर्ती

रेलवे ने जूनियर इंजीनियरिंग के लिए 2570 पदों पर आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती के ल‍िए आवेदन 31 अक्टूबर से 30 नवंबर आवेदन किया जा सकते हैं. इस पद के आवेदन के लिए सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स  की डिग्री होना जरुरी है. इसके साथ ही  BCA, PGDCA या DOEACC B लेवल वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. 

Related Post

CBSE CTET 2025 परीक्षा का जारी हुआ एग्जाम शेड्यूल, जानें Registration का पूरा प्रोसेस

योग्यता और आयू सीमा

इस पद के लिए आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होना जरुरी है. हालांकि  आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी. इसके साथ ही दो चरणों में सीबीटी परीक्षा, फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट भी किया जाएगा.  सीबीटी में 100 प्रश्न और दूसरे सीबीटी में 150 प्रश्न होंगे. भर्ति‍यों के लिए उम्मीदवार rrbapply.gov.in की वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.  

IOB Recruitment: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इंडियन ओवरसीज बैंक करेगा 1,100 कर्मचारियों की भर्ती; जानें क्या है पूरी प्रक्रिया?

Mohammad Nematullah

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026