Categories: जॉब

UPSC CDS 2025: UPSC ने जारी किए सीडीएस-2 परीक्षा के सभी प्रश्नपत्र, जानें कैसे करें डाउनलोड?

UPSC CDS 2 2025: यूपीएससी ने सीडीएस 2 परीक्षा 2025 के प्रश्नपत्र जारी कर दिए हैं. अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और गणित के पेपर आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते है.

Published by Mohammad Nematullah

UPSC CDS Question Paper 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा-2, 2025 के प्रश्न पत्र जारी कर दिए है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से प्रश्न पत्रों की PDF फ़ाइल डाउनलोड कर सकते हैं. यह परीक्षा 14 सितंबर को आयोजित हुई थी. जारी किए गए प्रश्न पत्रों में अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और प्रारंभिक गणित शामिल हैं. उम्मीदवार इन प्रश्न पत्रों और कोचिंग संस्थानों द्वारा साझा की गई अनौपचारिक उत्तर कुंजियों की मदद से अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं.

UPSC CDS Exam Pattern

प्रत्येक प्रश्न पत्र कुल 100 अंकों का था. अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान के प्रश्नपत्रों में 120 वस्तुनिष्ठ प्रश्न थे, जबकि प्रारंभिक गणित के प्रश्नपत्र में 100 प्रश्न थे. सामान्य ज्ञान और प्रारंभिक गणित के प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में थे. सभी प्रश्नपत्रों की अवधि दो घंटे की थी. मार्किंग स्कीम के अनुसार, गलत उत्तर पर निगेटिव मार्किंग होगी और प्रत्येक गलत उत्तर पर उस प्रश्न के निर्धारित अंक का एक-तिहाई हिस्सा काटा जाएगा. यदि किसी प्रश्न के एक से अधिक उत्तर दिए गए हैं, तो उसे गलत माना जाएगा और वही दंड लागू होगा. जबकि किसी प्रश्न को खाली छोड़ने पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा.

Related Post

453 पदों पर होनी है भर्ती

ये परीक्षा एक ही दिन तीन सत्रों में आयोजित की गई थी. सुबह 9 बजे से 11 बजे तक अंग्रेजी, दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक सामान्य ज्ञान और शाम 4 बजे से 6 बजे तक प्रारंभिक गणित. लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा. इस बार CDS 2 परीक्षा 2025 के माध्यम से कुल 453 पदों पर भर्ती की जाएगी.

ब्रेन खाने वाले खतरनाक अमीबा का केरल में कहर

ऐसे डाउनलोड करें प्रश्नपत्र

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
  • यहां परीक्षा वाले सेक्शन में जाएं.
  • अब एक्टिव परीक्षा के विकल्प पर क्लिक करें.
  • अब UPSC CDS 2 2025 का विकल्प चुनें.
  • यहां आपको सभी विषयों के प्रश्नपत्र डाउनलोड करने का लिंक मिलेगा.
  • संबंधित विषय के लिंक पर क्लिक करें और प्रश्नपत्र डाउनलोड करें.
Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026