Categories: व्यापार

What Is KYV : क्या होता है KYV, क्यों ये FASTag के लिए है जरूरी, जानें फायदे

Fastag-KYV : जो लोग अपनी गाड़ी के लिए FASTag यूज करते हैं, अब उनके लिए KYV जरूरी है, वरना टैग हो जाएगा बंद! अब हर वाहन मालिक को करनी होगी पहचान व वाहन, वरना टोल पर रोक सकता है सफर!

Published by sanskritij jaipuria

Fastag-KYV : 31 अक्टूबर से देशभर में सभी वाहन मालिकों के लिए नो योर व्हीकल (Know Your Vehicle – KYV) प्रोसेस को पूरा करना जरूरी कर दिया गया है. जो वाहन मालिक ये प्रोसेस नहीं करेंगे, उनके FASTag निष्क्रिय (invalid) हो जाएंगे और उन्हें टोल टैक्स नकद में देना पड़ेगा. ये कदम राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल टैक्स में हो रहे दुरुपयोग को रोकने के लिए उठाया है.

क्या है KYV प्रक्रिया?

KYV एक सत्यापन प्रक्रिया है, जिसमें वाहन मालिक को ये साबित करना होता है कि उसका FASTag उसी वाहन से जुड़ा है, जिसके लिए वो जारी किया गया था. इसके लिए गाड़ी की फोटो, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) और पहचान पत्र जैसे दस्तावेज अपलोड करने होते हैं.

कुछ मामलों में वाहन मालिक की फोटो भी मांगी जाती है. ट्रक पर कार का FASTag लगाने या एक टैग को कई वाहनों पर इस्तेमाल करने जैसी गलतियों को रोकने के लिए ये कदम उठाया गया है.

क्यों जरूरी है ये प्रक्रिया?

अधिकारियों के अनुसार, पहले FASTag जारी करते समय बैंकों और प्रदाताओं ने अधिक लोगों को डिजिटल भुगतान की ओर प्रोत्साहित करने के लिए नियमों में ढील दी थी. अब सरकार का उद्देश्य है कि सिस्टम को ज्यादा सेफ और पारदर्शी बनाया जाए.

KYV से ये सुनिश्चित होगा कि हर FASTag केवल उसी वाहन में उपयोग हो, जिसके नाम पर वो जारी हुआ है. इससे चोरी या बेचे गए वाहनों का पता लगाने में भी मदद मिलेगी और टोल वर्गीकरण (toll categorisation) में होने वाली गलतियां कम होंगी.

जरूरी दस्तावेज और प्रक्रिया

KYV पूरा करने के लिए वाहन मालिक को नीचे दिए दस्तावेज जमा करने होते हैं:

Related Post

 वाहन का RC (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट)
 वैध पहचान प्रमाण (आधार, पैन या पासपोर्ट)
 वाहन की सामने और साइड से फोटो, जिसमें नंबर प्लेट साफ दिखाई दे
 कुछ मामलों में वाहन उपयोगकर्ता की फोटो

ये प्रक्रिया अपने FASTag प्रदाता की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर पूरी की जा सकती है. लॉगिन करने के बाद Update KYV या Know Your Vehicle ऑप्शन चुनकर जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होते हैं. ओटीपी या ईमेल सत्यापन के बाद FASTag की स्थिति ‘Active and Verified’ दिखने लगती है.

नियम न मानने पर परिणाम

यदि कोई वाहन मालिक KYV प्रक्रिया पूरी नहीं करता है, तो उसका FASTag अपने आप निष्क्रिय हो जाएगा, चाहे उसमें बैलेंस क्यों न हो. ऐसे में वाहन चालक को टोल प्लाजा पर नकद भुगतान करना पड़ेगा.

फायदे क्या होंगे?

NHAI का कहना है कि KYV से FASTag प्रणाली और अधिक विश्वसनीय बनेगी. इससे –

 टैग के दुरुपयोग पर रोक लगेगी,
 हर वाहन के लिए अलग टैग सुनिश्चित होगा,
 चोरी या बेचे गए वाहनों का पता लगाना आसान होगा,
  टोल भुगतान में गलतियां कम होंगी.

 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026