Categories: व्यापार

अब UPI से कर पाएंगे 10 लाख रुपये तक की पेमेंट! जानिए NPCI के नए नियम

UPI के पेमेंट नियमों में काफी सारे बड़े बदलाव किए हैं. जानिए क्या हैं वो बड़े बदलाव और कैसे आपके लिए लाभदायक है

Published by Anshika thakur

UPI: यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) यूजर्स के लिए बड़ी खबर है. 15 सितम्बर 2025 से नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बड़े ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की लिमिट 5 लाख रुपये से बढ़ा दी है. इसका मतलब है कि वेरिफाइड मर्चेंट्स के साथ एक दिन में अब 10 लाख रुपये तक का भुगतान कर सकेगा. यह बदलाव खासकर कुछ महत्वपूर्ण ऑनलाइन पेमेंट्स जैसे शेयर मार्केट में इनवेस्ट, बीमा पेमेंट, क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट आदि के लिए लागू किया जाएगा. यदि Phonepe, Paytm या Gpay जैसे ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं तो समझ लें कि क्या बदलाव आया है

लेकिन दो लोगों के बीच पर्सन-टू-पर्सन लेनदेन की लिमिट पहले जैसे 1 लाख रुपये प्रतिदिन ही रहेगी. इसमें कुछ भी बदला नहीं गया है. नए नियमों को लाने का कारण लोगों को बड़े पेमेंट के लिए बार-बार ट्रांजैक्शन करने की परेशानी से बचाना है. अब बीमा प्रीमियम लोन की EMI या इनवेस्टमेंट से जुड़े पेमेंट आसानी से एक बार में से भर सकते हैं. इससे पेमेंट प्रक्रिया तेज और आसान होगी. UPI ऐप्स की रोजाना या हर घंटे की लिमिट भी  नहीं बढ़ेगी इसलिए यह बदलाव UPI ID यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा.

क्या-क्या बदलाव होगा

PhonePe में अगर सिर्फ न्यूनतम KYC पूरी की गई थी तो 10,000 रुपये दिन में ट्रांसफर कर सकते थे. पूरी KYC होने पर 2 लाख रुपये प्रति ट्रांजैक्शन और 4 लाख रुपये दिन में ट्रांजैक्शन तक करी जा सकती थी. वहीं Paytm पर दिन में 1 लाख रुपये भेजने की लिमिट मगर हर घंटे सिर्फ 20,000 रुपये प्रति घंटे तक और एक घंटे में अधिकतम 5 ट्रांजैक्शन ही कर सकते थे. Google Pay के यूजर प्रति दिन 1 लाख रुपये और अधिकतम 20 ट्रांजैक्शन कर सकते थे.

Related Post

16 september 2025 के ताजा Gold rate आपके शहर में क्या हैं, यहां जानें

क्रेडिट कार्ड बिल के बिल भरने के लिए अब यूपीआई से एक बार में 5 लाख रुपये तक पेमेंट की जा सकेगी. इसके अलावा एक दिन में सिर्फ 6 लाख रुपये तक के भुगतान की लिमिट होगी. ट्रैवल से जुड़ा कोई भुगतान एक बार में 5 लाख रुपये तक किया जा सकता है. साथ ही लोन और EMI के पेमेंट की लिमिट भी बढ़ाकर 5 लाख रुपये प्रति ट्रांजैक्शन कर दी गई है. एक दिन में सिर्फ 10 लाख रुपये तक का पेमेंट की जा सकती है. इससे लोगों को बड़े लोन या EMI के पैसे चुकाने में आसानी होगी.

Anshika thakur
Published by Anshika thakur

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026