Categories: व्यापार

Train Delay: कोहरे का कोहराम! 94 ट्रेनें हुई लेट…राजधानी से वंदे भारत तक; यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी

Train Delay: उत्तर भारत में घना कोहरा विजिबिलिटी को शून्य के करीब ले आया है. तापमान गिरने से कोहरे की मोटी चादर छा गई है. रेलवे के अनुसार, सुरक्षा कारणों से ट्रेनों की स्पीड कम करनी पड़ रही है.

Published by Preeti Rajput

Train Delay: उत्तर भारत में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने एक बार फिर रेल यातायात को बुरी तरह से प्रभाावित कर दिया है. सुबह 6 बजे तक की रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 94 ट्रेनें अपने समय से लेट चल रही हैं. इनमें से 51 सुपरफास्ट ट्रेनें और 43 मेल एक्सप्रेस शामिल हैं. ज्यादा परेशानी प्रीमियम ट्रेनों के यात्रियों को हो रही है, 10 राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनें 30 मिनट से लेकर 2 घंटे से अधिक देरी से चल रही हैं. इसके अलावा वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी हाई-स्पीड ट्रेनें भी 30 मिनट से 4 घंटे से ज्यादा लेट हैं. 

क्यों हो रही इतनी देरी?

उत्तर भारत में घना कोहरा विजिबिलिटी को शून्य के करीब ले आया है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में तापमान गिरने से कोहरे की मोटी चादर छा गई है. रेलवे के अनुसार, सुरक्षा कारणों से ट्रेनों की स्पीड कम करनी पड़ रही है. फॉग सेफ्टी डिवाइस के बावजूद ड्राइवरों को सिग्नल देखने में दिक्कत हो रही है. जिसके कारण सुबह 6 बजे तक 94 ट्रेनें प्रभावित हैं – 51 सुपरफास्ट और 43 मेल एक्सप्रेस शामिल हैं.

Related Post

प्रीमियम ट्रेनों का बुरा हाल

सुपरफास्ट ट्रेनों पर सर्दी और कोहरे का काफी असर पड़ता हुआ नजर आ रही है. 10 राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनें 30 मिनट से 2 घंटे लेट चल रही हैं. हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी और दिब्रूगढ़ राजधानी जैसी ट्रेनें घंटों देरी से पहुंच रही है. वंदे भारत एक्सप्रेस और दुरंतो ट्रेनें भी देरी से नहीं बच सकती है. बिजनेस और प्रीमियम यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है.

लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित

  • हावड़ा-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस: 3-5 घंटे लेट
  • भुवनेश्वर राजधानी: 4-6 घंटे देरी
  • वंदे भारत एक्सप्रेस (विभिन्न रूट्स): 1-4 घंटे लेट
  • पूरवा एक्सप्रेस और विक्रमशिला एक्सप्रेस: 5-7 घंटे तक देरी

  

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

CBSE का बड़ा फैसला! छात्रों के लिए नया नियम; 7 दिन में लागू होगा थर्ड लैंग्वेज सिस्टम

CBSE New Language Rules: बोर्ड ने सभी स्कूलों को नए नियमों को जल्द से जल्द…

April 10, 2026

अब डीजल नहीं, हाइब्रिड का जमाना! जानिए भारत में कौन-कौन सी SUV होगी लॉन्च?

Upcoming hybrid cars India: हाइब्रिड कारें पेट्रोल इंजन और बैटरी के संयोजन से चलती हैं,…

April 10, 2026

Shani Dev remedies: शनिवार के इन अचूक उपायों से शांत होंगे शनि देव, दूर होगा साढ़ेसाती का असर

Shani Dev remedies: शनिवार के दिन किए गए विशेष उपाय जैसे पीपल पूजा, छाया दान,…

April 10, 2026

Dhurandhar song singer: सलमान खान से मिलने का सपना अधूरा रह गया, सिंगर की मां की आखिरी ख्वाहिश नहीं हुई पूरी

Dhurandhar song singer: ‘धुरंधर द रिवेंज’ के गाने से मशहूर हुए खान साहब ने अपनी…

April 10, 2026

KVS Admission Rules: सीट फुल होने पर भी मिलेगा दाखिला! KVS में किन बच्चों को मिलता है पक्का एडमिशन? जानिए नियम

KVS employee children admission: KVS के नियमों के अनुसार, केंद्रीय विद्यालय, रीजनल ऑफिस, ZIET या…

April 10, 2026

Rashmika Mandanna Birthday Gift: बर्थडे पर रश्मिका मंदाना पिता का खास तोहफा, मिला सपनों का घर, भावुक हुईं एक्ट्रेस

Rashmika Mandanna Birthday Gift: रश्मिका मंदाना को उनके 30वें जन्मदिन पर पिता से ‘Serenity’ नाम…

April 10, 2026