Categories: व्यापार

लंदन में चांदी की कमी से मिली राहत, अमेरिका और चीन से लाखों टन सिल्वर ने किल्लत को किया कम

अमेरिका और चीन से लंदन में बड़ी चांदी आपूर्ति ने बाजार की किल्लत को कम किया. भारत में मांग बढ़ने से कीमतें ऊंची हैं, लेकिन लंदन में हाल ही में राहत मिली है.

Published by sanskritij jaipuria

हाल ही में अमेरिका और चीन से लंदन के बाजार में आई भारी मात्रा में चांदी की आपूर्ति ने वहां की नकदी संकट (liquidity crunch) को काफी हद तक कम कर दिया है. ये राहत ऐसे समय में आई है जब लंदन की चांदी बाजार में भारी दबाव और कीमतों में तेजी देखी जा रही थी.

पिछले कुछ समय से लंदन में चांदी की उपलब्धता बहुत कम हो गई थी. इसकी वजह से वहां चांदी की कीमतें अमेरिकी कॉमेक्स (COMEX) वायदा कीमतों से भी ज्यादा हो गई थीं. आमतौर पर हवाई मार्ग से चांदी भेजना महंगा पड़ता है और ये तरीका सोने जैसे महंगे धातुओं के लिए ही उपयोग में लाया जाता है. लेकिन इस बार प्रॉफिट कमाने के लिए व्यापारी चांदी को भी हवाई जहाज से भेजने लगे.

अमेरिका और चीन से लंदन पहुंची चांदी

विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले एक हफ्ते में अमेरिका से करीब 1.5 से 2 करोड़ ट्रॉय आउंस (लगभग 311 से 467 मीट्रिक टन) चांदी लंदन के बाजार में भेजी गई है. वहीं एक अन्य सूत्र का कहना है कि अमेरिका और चीन से मिलाकर कुल 1000 टन से ज्यादा चांदी लंदन के वॉल्ट्स (तिजोरियों) में पहुंची है.

कीमतों में जबरदस्त उछाल

इस आपूर्ति संकट के चलते पिछले शुक्रवार को चांदी की कीमतें रिकॉर्ड $54.47 प्रति ट्रॉय आउंस तक पहुंच गईं. सोमवार तक ये कीमतें थोड़ी घटकर $52 के करीब थीं. लंदन में शॉर्ट-टर्म उधारी दरें भी 10 अक्टूबर को रिकॉर्ड स्तर पर थीं, जो शुक्रवार तक कुछ हद तक नार्मल हो गईं.

लंदन की तिजोरियों में कितनी चांदी?

लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन (LBMA) के अनुसार, सितंबर के अंत तक लंदन की तिजोरियों में कुल 24,581 टन चांदी रखी गई थी, जिसकी कीमत लगभग $36.5 अरब डॉलर आंकी गई थी. मगर इनका बड़ा हिस्सा पहले से एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETFs) के लिए आरक्षित है. Metals Focus के मुताबिक, लगभग 83% चांदी पहले ही इन फंड्स को अलॉट की जा चुकी है.

अमेरिका से कॉमेक्स वेयरहाउस का चांदी का बहाव

अमेरिका के कॉमेक्स वेयरहाउस से भी अब तक 697 टन चांदी बाहर भेजी जा चुकी है, जो 3 अक्टूबर को रिकॉर्ड 16,543 टन के स्टॉक से कम हुई है. इस साल की शुरुआत में अमेरिकी टैरिफ को लेकर अनिश्चितता के कारण वहां स्टॉक बढ़ा था, लेकिन अब स्थिति बदल रही है.

भारत और ब्रिटेन में चांदी के लिए मुकाबला

चीन से भी 100 से 150 टन चांदी बाहर भेजी जा रही है, लेकिन ये पूरी तरह लंदन नहीं जा रही. भारत भी इस चांदी के लिए बड़ी दावेदारी कर रहा है. भारत में त्योहारों का मौसम चल रहा है और मांग बहुत ज्यादा है. इस वजह से भारत में भी प्रीमियम (अतिरिक्त कीमत) रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच चुका है और एयर फ्रेट के जरिए चांदी मंगाई जा रही है.

चीन की चांदी स्टॉक में भारी गिरावट

शंघाई फ्यूचर्स एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, वहां पिछले हफ्ते 249 टन चांदी वेयरहाउस से बाहर गई और कुल स्टॉक घटकर सिर्फ 920 टन रह गया – जो मई के बाद सबसे कम है. यह पिछले 11 सालों में सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है.

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026