Categories: व्यापार

आज Stock Market बना ‘लाल राक्षस’…निवेशकों के करोड़ों निगल गया, जानें आखिर क्यों बिगड़ा मार्केट का मूड?

25 July Stock Market Crash: आज लाल निशान पर बंद होने की वजह से मार्केट में निवेशकों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। आगे जानें किन वजहों से हफ्ते के आखिरी दिन कोहराम मचा है?

Published by

Stock Market Crash Cause 25 July: शेयर बाजार को लेकर शुक्रवार यानी हफ्ते के आखिरी बिजनेस डे पर जबरदस्त झटका देने वाली खबर आ रही है। निवेशकों को सदमा देते हुए आज सेंसेक्स 700 से ज्यादा अंक लुढ़क गया है और निफ्टी भी 24,850 से भी नीचे टूट गया है। बैंक निफ्टी भी 500 नीचे बंद हुआ है। आज लाल निशान पर बंद होते-होते शेयर बाजार कई निवेशकों के लाखों-करोड़ों रुपए की संपत्तियां खा गया। आगे जानें 25 जुलाई को आखिरी ऐसा क्या हुआ जो मार्केट का मूड इस कदर बिगड़ गया।

क्या है Share Market Crash की वजह?

आज के शेयर बाजार की ‘लाल आखों’ की एक वजह बजाज फाइनेंस के रिजल्ट्स को बताया जा रहा है। बजाज फाइनेंस 5.5% और बजाज फिनसर्व 4.5% गिरावट देखने को मिली। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स 1% से भी नीचे गिर गया। इसके साथ ही HDFC, Kotak और Axis बैंक जैसे बड़े प्लेयर्स की कमजोर हालत ने इन्वेस्टर्स का विश्ववास तोड़ दिया। इसके अलावा भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील के धुंधले आसार भी शेयर बाजार की गिरावट का कारण बने हैं। कृषि और डेयरी उत्पादों पर टैरिफ को लेकर बात अभी अधूरी ही है और 1 अगस्त की डेडलाइन करीब है, जिसकी वजह से निवेशक चिंता में हैं।

AI  की वजह से आदमियों का गोबर खरीदने के लिए मजबूर हुआ माइक्रोसॉफ्ट, फूंक दिए 14,690 करोड़ रुपये, ह्यूमन वेस्‍ट से करेगा ये काम

PM Modi की वजह से मिली राहत की कौन सी खबर?

बता दें कि दूसरे एशियाई देशों के बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिल कर रही है। चीन के बाजारों में 0.5% तक की गिरावट आई है और जापान का निक्केई भी लुढ़क रहा है। इस बीच राहत की खबर ये है कि हाल ही में यूनाइटेड किंगडम के साथ भारत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) साइन किया, उससे टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल और व्हिस्की जैसे सेक्टरों में आने वाले समय में बहार देखने को मिलेगी। हालांकि, तुरंत राहत की उम्मीद अभी नहीं दिख रही है।

UPI से फ्री पेमेंट, बिना चार्ज वसूले PhonePe और Google Pay ने कमाए 5 हजार करोड़! कैसे हुआ यह अजूबा?

Published by

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026