Categories: व्यापार

Silver Price Today 11 March 2026: आज चांदी खरीदना फायदेमंद या नुकसान, जानें कैसा है आज का रेट?

Silver Price Today 11 March 2026| Sliver Rate Today | Aaj Ke Chandi Ka Dam: रोजाना चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है और इन दिनों मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट की वजह से और ज्यादा दामों में असर दिख रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कैसा है आज का दाम-

Published by sanskritij jaipuria

Silver Price Today 11 March 2026| Sliver Rate Today | Aaj Ke Chandi Ka Dam: चांदी की कीमतों में आज, 11 मार्च, 2026 को बढ़ोतरी देखी गई. पिछले दिन की तुलना में कीमतों में 10,000 रुपये से ज्यादा का इजाफा हुआ है. मंगलवार, 10 मार्च को दिल्ली के बुलियन मार्केट में चांदी का भाव प्रति किलोग्राम 2,90,000 रुपये था. वहीं, दक्षिण भारत के कई राज्यों में एक किलोग्राम चांदी की कीमत 3,00,000 रुपये के पार चली गई.

आज बुधवार, 11 मार्च को भी चांदी के दाम बढ़े हुए हैं. अगर आप निवेश या खरीदारी करने का सोच रहे हैं, तो ये जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी.

तेजी के पीछे क्या कारण है?

मध्य पूर्व में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर भारत में चांदी और सोने की कीमतों पर दिख रहा है. ये तनाव 28 फरवरी 2026 को शुरू हुआ था, जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर एयर स्ट्राइक की. इसके जवाब में ईरान ने मिसाइल और ड्रोन हमले किए.

इस टकराव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं. इस संघर्ष को शुरू हुए अब 10 दिन से ज्यादा हो चुके हैं और निवेशक सुरक्षित संपत्ति की तरफ आकर्षित हो रहे हैं. यही वजह है कि चांदी के भाव में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.

शहरों में चांदी की कीमतें

देश के मेन शहरों में चांदी के दाम लगभग समान रहे. यहां कुछ मेन शहरों में 10 ग्राम चांदी के भाव इस प्रकार हैं:

 दिल्ली: ₹2,910 प्रति 10 ग्राम
 मुंबई: ₹2,910 प्रति 10 ग्राम
 कोलकाता: ₹2,910 प्रति 10 ग्राम
 चेन्नई: ₹2,910 प्रति 10 ग्राम

इन आंकड़ों से पता चलता है कि देशभर में चांदी की कीमतों में कोई बड़ा अंतर नहीं है.

निवेशक क्यों कर रहे हैं चांदी में रुचि

हाल के समय में वैश्विक तनाव और आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण निवेशक सोने और चांदी जैसे सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं. चांदी का भाव बढ़ने की वजह से इसे निवेश के रूप में खरीदना आकर्षक माना जा रहा है.

इसलिए अगर आप चांदी में निवेश करना चाहते हैं, तो आज की कीमतें जानना जरूरी है. बाजार की लगातार बदलती स्थिति के कारण कीमतें हर दिन बदल सकती हैं.

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Mojtaba Khamenei: मोजतबा नहीं थे अली खामेनेई की पहली पसंद! फिर आखिर कैसे बन गए सुप्रीम लीडर, रिपोर्ट्स में हुआ बड़ा खुलासा

Mojtaba Khamenei: 28 फरवरी को इज़राइल-US हमलों में अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के…

March 11, 2026

Instagram down: डाउन हो गया था इंस्टाग्राम, थम गई थी Gen-Z की सांसे, 12,000 से ज्यादा लोगों ने की शिकायतें

Instagram down: इंस्टाग्राम एक ऐसा ऐप है जिसे ज्यादातर लोग चलाते हैं और अगर ये…

March 11, 2026