Home > व्यापार > Silver Price Today: चांदी में चमक या गिरावट? दिल्ली, यूपी -बिहार समेत जानें आपके शहर का नया रेट

Silver Price Today: चांदी में चमक या गिरावट? दिल्ली, यूपी -बिहार समेत जानें आपके शहर का नया रेट

Silver Price Today 11 April 2026: MCX में शनिवार और रविवार को सफेद धातू का कारोबार बंद रहता है. ऐसे में आज चांदी में हल्की गिरावट के साथ 244,210 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ.

By: Preeti Rajput | Published: April 11, 2026 10:54:14 AM IST



Silver Price Today 11 April 2026: देश की राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली

है. शुक्रवार को चांदी 3,800 रुपये बढ़कर 2.47 लाख रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ. शनिवार और रविवार को MCX में सफेद धातु का कारोबार बंद रहता है. ऐसे में आज चांदी में हल्की गिरावट के साथ  244,210 रुपये प्रति किलो का भाव बना हुआ है. जबकि ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, इसकी कीमत 3,800 रुपये बढ़कर 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम  हो गई है. 

शहर

10 ग्राम (₹)

100 ग्राम (₹) 

1 Kg (₹)

चेन्नई 2651 26510 265100
मुंबई 2601 26010  260100
दिल्ली 2601 26010  260100
कोलकाता 2601 26010 260100
बैंगलोर 2601 26010 260100
हैदराबाद 2651 26510 265100
केरल 2651 26510 265100
पुणे 2601 26010 260100
वडोदरा 2601 26010 260100

पिछले दिन चांदी का भाव

युद्धविराम को लेकर अनिश्चितता और डॉलर में कमजोर रुख के बीच सर्राफा कीमतों में तेजी देखने को मिली है. दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमत  3,800 रुपये बढ़कर 2.47 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली में चांदी 3,800 रुपये बढ़कर 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. गुरुवार को इसमें गिरावट आई थी. इस तेजी के साथ कीमती धातुओं के लिए यह एक मजबूत वीक साबित हुआ है. जिसमें चांदी 10 हजार रुपये बढ़ी. वैश्विक स्तर पर भी सर्राफा कीमतों में तेजी देखने को मिली. 

पिछले दिन चांदी का वायदा भाव 

से शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 3,549 रुपये की गिरावट के साथ 2,40,219 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत  3,549 रुपये यानी 1.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ  2,40,219 रुपये प्रति किलोग्राम तक रहा है. वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमत 75.33 डॉलर प्रति औंस रहा है. 

Advertisement