Categories: व्यापार

Railway Budget 2026: दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों चलेगी हाई स्पीड ट्रेन, मंदिरों वाले शहरों पर होगा खास जोर

Railway Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी को सदन में बजट पेश कर रही हैं. वह 9वीं बार बजट पेश कर रही हैं। बजट 2026 में कई बड़ी घोषणा की जा रही हैं.

Published by Preeti Rajput

Railway Budget 2026: रविवार, 1 फरवरी, 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Niramala Sitharaman) सदन में बजट 2026 (Budget 2026) पेश कर रही हैं. वह लगातार 9वां यूनियन बजट पेश कर रही हैं. इनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने रेलवे विभाग के लिए एक बड़ी घोषणा की है. उन्होंने एनवायरनमेंट को ध्यान में रखते हुए सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के बारे में जिक्र किया है. जिन्हें शहरी हब और टियर-2/टियर-3 शहरों के बीच ग्रोथ कनेक्टर के तौर पर डिजाइन किया जाएगा. बजट 2026 में यूनियन बजट में इको-फ्रेंडली शहरी कनेक्टिविटी और रीजनल इकोनॉमिक ग्रोथ के लिए सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का जिक्र किया है. 

टियर‑2 और टियर‑3 शहरों पर सरकार का फोकस

वित्त मंत्री ने कहा कि टियर‑2 और टियर‑3 शहरों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. इसके अलावा मंदिरों वाले शहरों के विकास के लिए भी सरकार सहायता देगी. ऐसे शहरों के लिए 5,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.

7 हाई‑स्पीड रेल कॉरिडोर

सरकार 7 नए हाई‑स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करेगी. ये ऐसे शहरों को जोड़ेंगे जो देश की ग्रोथ को बढ़ावा देने वाले हैं.

रूट:

  • मुंबई – पुणे
  • पुणे – हैदराबाद
  • हैदराबाद – बेंगलुरु
  • हैदराबाद – चेन्नई
  • चेन्नई – बेंगलुरु
  • दिल्ली – वाराणसी
  • वाराणसी – सिलीगुड़ी

क्या बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण?

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “पर्यावरण के लिहाज़ से टिकाऊ पैसेंजर सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए, हम शहरों के बीच ग्रोथ कनेक्टर के तौर पर 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाएंगे: मुंबई से पुणे, पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई, चेन्नई से बेंगलुरु, दिल्ली से वाराणसी, वाराणसी से सिलीगुड़ी.”

Budget 2026 Preparation Team: कौन हैं बजट के मास्टरमाइंड्स? जानें निर्मला सीतारमण के हुकुम के इक्कों के बारे मे, इन्होने तैयार किया ‘रोडमैप’

रेल बजट अलग से क्यों पेश नहीं होता?

जानकारी के लिए बता दें कि, साल 2026-17 वित्त वर्ष में रेल बजट को अलग से पेश किया जाता था. लेकिन साल 2017-18 में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने रेल और आम बजट एक साथ पेश किया. जिसके बाद से यह परंपरा आज तक चली आ रही है.

खास दिन की पहचान बनी साड़ी! 8 बजट, 8 स्टाइल! इस बार निर्मला सीतारमण की साड़ी में क्या होगा खास?

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Gold Price Today: स्पॉट गोल्ड संभला, लेकिन MCX पर क्यों गिरे सोने के दाम

Gold Price Today: भारत में सोने और चांदी की कीमतों पर US फेडरल रिज़र्व के…

March 19, 2026