Categories: व्यापार

Gold Silver ETF Crash: फोमो में खरीदारी पड़ी भारी! सोना-चांदी की भारी गिरावट में ETF निवेशक का हाल बेहाल

Gold Silver ETF Crash: पिछले दिनों सोने-चांदी के भाव आसमान छूं रहे थे जिसकी वजह से ईटीएफ में काफी गिरावट आई है. गोल्ड और सिल्वर दोनों आज कई फीसदी तक गिरे हैं. पढ़ें पूरी खबर.

Published by sanskritij jaipuria

Gold Silver ETF Crash: सोना और चांदी की कीमतों में सोमवार को भी तेज गिरावट देखने को मिली. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं के दाम अपने ऊपरी लेवल से काफी नीचे आ गए हैं. चांदी जहां अपने रिकॉर्ड भाव से लगभग आधी रह गई है, वहीं सोने की कीमतों में भी बड़ी टूट दर्ज की गई है.

कुछ ही दिनों के अंदर चांदी करीब दो लाख रुपये तक सस्ती हो चुकी है. वहीं सोने के दाम में 50 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है, जिससे निवेशकों में चिंता बढ़ गई है.

MCX पर क्या रहे ताजा भाव

सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे MCX पर सोने की कीमत में एक झटके में लगभग 8,000 रुपये की गिरावट आई और ये 1,39,599 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया. वहीं चांदी भी करीब 39,800 रुपये टूटकर 2,25,000 रुपये के आसपास कारोबार करती दिखी.

रिकॉर्ड हाई से कितनी सस्ती हुई चांदी

वायदा बाजार में चांदी ने हाल ही में करीब 4.20 लाख रुपये का रिकॉर्ड लेवल छुआ था. अब वहां से गिरकर ये करीब 2.25 लाख रुपये तक आ गई है. इसका मतलब है कि चांदी के भाव में लगभग 1.95 लाख रुपये की गिरावट आ चुकी है.

इतनी बड़ी गिरावट महज 4 से 5 ट्रेडिंग सेशनों में हुई है, जो बाजार के लिए चौंकाने वाली मानी जा रही है.

सोने में भी बड़ी टूट

सोने की बात करें तो इसका रिकॉर्ड हाई लेवल करीब 1.93 लाख रुपये रहा है. वहां से गिरकर ये अब 1.39 लाख रुपये के आसपास पहुंच गया है. यानी सोने के दाम में 51 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की जा चुकी है.

Gold Rate Today: बजट के अगले दिन सोने की कीमत बढ़ी या घटी, यहां जानें देश के मेन शहरों के लेटेस्ट प्राइस

गोल्ड और सिल्वर ETF पर भी असर

सोना और चांदी की कीमतों में आई इस गिरावट का सीधा असर गोल्ड और सिल्वर ETF पर भी पड़ा है. सिल्वर ETF में तो लगातार दो सेशनों तक लोअर सर्किट देखने को मिला.

सोमवार को सिल्वर ETF में करीब 20 फीसदी तक की गिरावट आई, जबकि एक हफ्ते में ये करीब 35 फीसदी तक टूट चुका है. एक महीने की बात करें तो इसमें करीब 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

वहीं गोल्ड ETF भी दबाव में नजर आए. सोमवार को इनमें करीब 8 फीसदी की गिरावट रही और एक हफ्ते में करीब 15 फीसदी तक टूटे हैं. हालांकि एक महीने के नजरिए से गोल्ड ETF में ज्यादा बदलाव नहीं दिखा.

क्या आप भी नुकसान में फंस गए हैं?

जानकारों का कहना है कि जिन निवेशकों ने तेजी के डर में रिकॉर्ड ऊंचाई पर गोल्ड या सिल्वर ETF खरीदे थे, उन्हें इस गिरावट से बड़ा नुकसान हुआ है. खासतौर पर सिल्वर ETF में निवेश करने वालों की पूंजी काफी घट चुकी है. सोने में निवेश करने वालों को भी नुकसान झेलना पड़ा है, हालांकि चांदी के मुकाबले स्थिति थोड़ी बेहतर मानी जा रही है.

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Aaj Ka Mausam: घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! Delhi-NCR से Bihar तक खराब मौसम का रेड सिग्नल

Aaj Ka Mausam: मौसम ने अचानक से कई राज्यों में अपना मिजाज बदल लिया है दिल्ली-NCR…

March 20, 2026

Sleep Crisis India: देश में बढ़ा स्लीप क्राइसिस… मुंबई, कोलकाता देर से सो रहे तो दिल्ली बनी लेट-राइजर

Sleep Crisis India: वेकफिट की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के बड़े शहरों में नींद की…

March 20, 2026

Delhi Weather: आज भी नहीं मिलेगी राहत! दिल्ली में मौसम का रौद्र रूप; जानें कब तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

Delhi Rain: राष्ट्र राजधानी दिल्ली का मौसम अचानक से बदल गया गया है. जहां कुछ…

March 20, 2026

IPL 2026 Tickets: MI के होम मैचों के टिकट ऑन सेल, कम कीमत में स्टेडियम पहुंचने का शानदार मौका

Wankhede Stadium IPL Tickets: तीसरा चरण 22 मार्च से 23 मार्च तक चला, जिसमें MI…

March 19, 2026

West Bengal Election 2026: बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, 111 उम्मीदवारों का ऐलान; इन बड़े नेताओं को मिला मौका

Second BJP Candidates List: इस सूची के साथ ही पार्टी ने कई अहम सीटों पर…

March 19, 2026