Categories: व्यापार

PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त से पहले जारी हुई नई लिस्ट, मोबाइल से तुरंत करें चेक

PM Kisan Next Installment Update: रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार फरवरी के अंतिम सप्ताह से लेकर मार्च 2026 के बीच पात्र किसानों के बैंक खातों में ₹2,000 की अगली किस्त ट्रांसफर कर सकती है.

Published by Shubahm Srivastava

PM Kisan 22nd Installment Date 2026: देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 22वीं किस्त जल्द जारी होने की संभावना है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार फरवरी के अंतिम सप्ताह से लेकर मार्च 2026 के बीच पात्र किसानों के बैंक खातों में ₹2,000 की अगली किस्त ट्रांसफर कर सकती है. हालांकि अभी तक आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है, लेकिन तैयारियां लगभग पूरी मानी जा रही हैं.

करीब 9 करोड़ किसानों को लाभ

पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार छोटे और सीमांत किसानों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता देती है. यह राशि तीन बराबर किस्तों में, यानी हर चार महीने में ₹2,000 के रूप में सीधे किसानों के आधार-सीडेड बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी जाती है. अनुमान है कि इस बार करीब 9 करोड़ किसानों को 22वीं किस्त का लाभ मिलेगा.

e-KYC कराना अनिवार्य

सरकार ने साफ किया है कि e-KYC कराना अनिवार्य है. जिन किसानों ने अभी तक e-KYC पूरा नहीं किया है, उनकी किस्त अटक सकती है और उनका नाम पात्रता सूची से हटाया जा सकता है. e-KYC दो तरीकों से पूरा किया जा सकता है. पहला, किसान घर बैठे आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर आधार नंबर और OTP के माध्यम से वेरिफिकेशन कर सकते हैं. दूसरा, नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराया जा सकता है.

किसान ऐसे करें अपनी पात्रता की जांच

किसान अपनी पात्रता की जांच भी ऑनलाइन कर सकते हैं. इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ‘Farmers Corner’ सेक्शन में जाकर ‘Beneficiary List’ पर क्लिक करना होगा. इसके बाद राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का चयन कर ‘Get Report’ पर क्लिक करें. इससे गांव के सभी लाभार्थियों की सूची खुल जाएगी, जिसमें अपना नाम देखा जा सकता है.

इसके अलावा, ‘Know Your Status’ विकल्प के जरिए किसान अपनी किस्त का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करने पर यह जानकारी मिल जाएगी कि पिछली किस्त कब और किस बैंक खाते में जमा हुई है.

22वीं किस्त को लेकर किसानों में उत्साह है, लेकिन समय पर e-KYC और विवरण की पुष्टि कर लेना जरूरी है, ताकि ₹2,000 की अगली किस्त बिना किसी बाधा के सीधे खाते में पहुंच सके.

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Gold Price Today: सस्ता या महंगा हुआ सोना, जानें आपके शहर में क्या है नया रेट?

Gold Price Today in India: अमेरिका और ईरान में युद्धविराम को बाद सोने की कीमतों…

April 10, 2026

हुमायूं कबीर के पैरों तले खिसकी जमीन, ओवैसी ने तोड़ा गठबंधन; अब बंगाल में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी AIMIM

Bengal Vidhansabha Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी…

April 10, 2026

Aaj Ka Mausam: 9 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत कैसा रहेगा मौसम का हाल? जानें यहां

Aaj Ka Mausam 10 April 2026: भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली…

April 10, 2026

Aaj Ka Rashifal: करियर, धन और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा दिन? जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक 10 अप्रैल 2026 का आज का राशिफल पढ़ें.…

April 10, 2026

Airport charges India: एयरलाइंस को राहत, यात्रियों को फायदा! सरकार ने उठाया बड़ा कदम

India airfare reduction: इस संकट से निपटने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देश के…

April 9, 2026