Home > व्यापार > PM Kisan 22nd installment: 22वीं किस्त से पहले अलर्ट! अटक सकती है 30 लाख किसानों की 2000 रुपये की राशि; तुरंत करें ये काम

PM Kisan 22nd installment: 22वीं किस्त से पहले अलर्ट! अटक सकती है 30 लाख किसानों की 2000 रुपये की राशि; तुरंत करें ये काम

PM Kisan Samman Nidhi update 2026: सरकार ने साफ किया है कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के तहत भुगतान पाने के लिए बैंक खाते का आधार से जुड़ा होना अनिवार्य है.

By: Shubahm Srivastava | Published: February 15, 2026 6:59:48 PM IST



PM Kisan 22nd Installment: अगर आप Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi (पीएम किसान) योजना के लाभार्थी हैं और 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है. ताजा सरकारी आंकड़ों के अनुसार देशभर में 30 लाख से ज्यादा किसानों के बैंक खाते अभी तक आधार से लिंक नहीं हैं. ऐसे में अगली 2000 रुपये की किस्त उनके खाते में पहुंचने में दिक्कत आ सकती है. सरकार ने साफ किया है कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के तहत भुगतान पाने के लिए बैंक खाते का आधार से जुड़ा होना अनिवार्य है.

30,18,361 किसानों के खाते आधार से लिंक नहीं 

6 फरवरी 2026 तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 30,18,361 किसानों के खाते आधार से लिंक नहीं पाए गए हैं. इसका सबसे ज्यादा असर बड़े कृषि राज्यों में देखने को मिल सकता है. उत्तर प्रदेश में लगभग 10 लाख से अधिक किसानों के खाते आधार से लिंक नहीं हैं. इसके अलावा गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी बड़ी संख्या में खाते लंबित हैं. हालांकि सिक्किम, गोवा और चंडीगढ़ जैसे छोटे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रभावित किसानों की संख्या कम है, लेकिन वहां भी कुछ लाभार्थियों को परेशानी हो सकती है.

किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता 

पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है. यह राशि तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है. यह भुगतान DBT प्रणाली के जरिए किया जाता है, जिसमें आधार से सत्यापित बैंक खाता होना जरूरी है. अगर खाता आधार से लिंक नहीं है या सत्यापन अधूरा है, तो भुगतान फेल हो सकता है या लंबित रह सकता है.

कैसे करें आधार लिंक?

किसान अपने खाते की स्थिति आसानी से जांच सकते हैं. इसके लिए वे नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग ऐप में लॉग इन कर आधार लिंक स्टेटस देख सकते हैं. इसके अलावा अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर जानकारी ली जा सकती है. कई बैंक एटीएम या एसएमएस सुविधा के जरिए भी आधार लिंकिंग की स्थिति बताते हैं.

आधार लिंक करने की प्रक्रिया

यदि आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, तो इसे अपडेट करना बेहद आसान है. आप ऑनलाइन बैंकिंग पोर्टल में “आधार सीडिंग” विकल्प के जरिए यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. ऑफलाइन तरीका अपनाने के लिए बैंक शाखा में आधार कार्ड और पासबुक के साथ फॉर्म भरना होगा. प्रक्रिया पूरी होने के बाद बैंक की ओर से एसएमएस या ईमेल के माध्यम से पुष्टि भेजी जाती है.

आधार लिंक होना बेहद जरूरी

ध्यान देने वाली बात यह है कि आधार लिंकिंग अब कई सरकारी योजनाओं में अनिवार्य शर्त बन चुकी है. इसलिए समय रहते यह प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है. 22वीं किस्त की 2000 रुपये की राशि पाने के लिए किसानों को सलाह दी गई है कि वे तुरंत अपने खाते की स्थिति जांच लें और जरूरत पड़ने पर आधार सीडिंग करा लें. एक छोटी सी औपचारिकता पूरी न होने पर किस्त अटक सकती है, इसलिए अंतिम समय का इंतजार न करें.

8th Pay Commission: सरकार का बड़ा कदम, आयोग में बड़ी नियुक्ति को मिली मंजूरी; जानें कौन-कौन से नए अपडेट्स आए सामने

Advertisement