Categories: व्यापार

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में राहत या नया झटका? 7 अप्रैल के ताजा रेट जानकर चौंक जाएंगे आप!

Petrol Diesel Price Today 7 April 2026: सरकारी तेल कंपनियों ने रेट में लगातार स्थिरता बनाए रखी है. जिसके कारण फिलहाल आम लोगों की जेब पर अधिक असर पड़ता हुआ नजर नहीं आ रहा है.

Published by Preeti Rajput

Petrol Diesel Price Today 7 April 2026: देशभर में आज यानी 7 अप्रैल 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. सरकारी तेल कंपनियों ने रेट में लगातार स्थिरता बनाए रखी है. जिसके कारण फिलहाल आम लोगों की जेब पर अधिक असर पड़ता हुआ नजर नहीं आ रहा है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी है. जिसके कारण आने वाले समय में प्राइवेट कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. 

जानें अपने शहर का रेट

शहर

पेट्रोल (र/लीटर)

डीजल (र/लीटर)

दिल्ली 94.77 87.67
मुंबई 103.54 90.03
कोलकाता 105.45 92.02
बेंगलुरु 102.92 90.99
चेन्नई 100.80 92.39
पटना 105.18 92.04
जयपुर 104.88 90.36
पोर्ट ब्लेयर 82.46 78.05
तिरुवनंतपुरम 107.48 96.48

कीमतों में बड़ा अंतर

BPCL, HPCL और IOCL जैसी सरकारी कंपनियां कीमतों फिलहाल स्थिर बनाए हुए हैं. हालांकि, प्राइवेट कंपनियां लगातार दाम बढ़ा रही है. 1 अप्रैल से शेल इंडिया ने पेट्रोल में करीब ₹7.41 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. वहीं डीजल में लगभग 25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. निजी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल लगभग ₹119 और डीजल ₹123 प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है. जो सरकारी रेट के मुकाबले काफी ज्यादा है. 

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत! प्रीपेड मीटर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला; जानें किसको मिलेगा फायदा?

Related Post

महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

आम जनता के मन में फिलहाल एक ही बड़ा सवाल है, कि आने वाले समय में फ्यूल महंगा होगा. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर कच्चे तेल की कीमत $110 प्रति बैरल से ऊपर काफी समय तक बनी रहती है, तो सरकारी कंपनियों को कीमतें बढ़ानी पड़ सकती है. फिलहाल महंगाई को काबू में करने के लिए सरकार ये घाटा खुद उठा रही है. लेकिन ऐसा लंबे समय तक कर पाना मुमकिन नहीं है. 

Eye cancer: अब सूअर के स्पर्म से होगा आंखों के कैंसर का इलाज? वैज्ञानिकों का अनोखा प्रयोग चर्चा में

क्यों शहरों में अलग-अलग होते हैं दाम?

भारत में पेट्रोल और डीजल की बेस प्राइस लगभग सभी शहरों में सामान होता है, लेकिन राज्यों के VAT (वैल्यू एडेड टैक्स), ट्रांसपोर्टेशन लागत और स्थानीय टैक्स के कारण कीमतों में अंतर देखने को मिलता है. इसी कारण कुछ शहरों में सस्ता तो कुछ शहरों में महंगा पेट्रोल-डीजल मिलता है. 

Preeti Rajput

Recent Posts

पंजाब की राजनीति में आया भूचाल, नवजोत कौर सिद्धू ने किया नई पार्टी का ऐलान; कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें

Navjot Kaur Sidhu launches new party: पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत…

April 7, 2026

Akshay Kumar Viral Video: फकीरों जैसी हालत में दिखे अक्षय कुमार! फटी शर्ट- फटा कोर्ट देख, फैंस भी हैरान

Akshay Kumar Viral Video: अपनी फिल्म के ट्रेलर रिलीज पर अक्षय कुमार के लुक ने…

April 7, 2026

Papaya Vs Pineapple in Pregnancy: क्या प्रेगनेंसी में पपीता और अनानस खाने से हो जाता है मिसकैरेज, जानें क्या है सच्चाई?

Papaya Vs Pineapple in Pregnancy: महिलाओं के प्रेगनेंट होने में बहुत सी चीजों का ख्याल…

April 7, 2026

Silver Price Today: चांदी में फिर उतार-चढ़ाव, जानें आज क्या है आपके शहर में ताजा दाम

Silver Price Today in India : इजरायल, ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध…

April 7, 2026

Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता! दिल्ली, लखनऊ, पटना समेत इन शहरों में जानिए 24 से 18 कैरेट के ताजा रेट

Gold Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध और भारत सरकार के…

April 7, 2026